Close Menu
    What's Hot

    NOKIA में काम कर रहे थे 2 ‘नटरवाल’, EPFO को 19 करोड़ का चूना लगाया, CBI ने ऐसे पकड़ा

    July 31, 2026

    धरती का पुष्‍पक विमान फैलाएगा पंख, लाखों लोगों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले – Delhi Gurugram Metro DMRC Cyber City to Old Gurgaon 28 kilometer new line

    July 31, 2026

    IMD Weather Alert: क्या आपके शहर में भी आज होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले जाने लें मौसम का हाल | Delhi

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      NOKIA में काम कर रहे थे 2 ‘नटरवाल’, EPFO को 19 करोड़ का चूना लगाया, CBI ने ऐसे पकड़ा

      July 31, 2026

      भाजपा से अलग हुए शहजाद पूनावाला, जानें इस्तीफे के पीछे का असली कारण?

      July 31, 2026

      School Holiday: क्या 31 जुलाई को बारिश की वजह से स्कूल रहेंगे बंद? जानिए अपने शहर का अपडेट | National

      July 31, 2026

      अमृतपाल का करीबी विक्रम सिंह 5 दिन के रिमांड पर

      July 31, 2026

      Ramayana Trailer: ‘रामायण’ के ट्रेलर से क्यों गायब ‘हनुमान’ सनी देओल ? जानिए मेकर्स ने क्या दी सफाई | National

      July 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए सम्मानजनक शब्द ‘बीड़’ को शामिल करने के लिए एक्ट संशोधन करेगी
    पंजाब

    पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए सम्मानजनक शब्द ‘बीड़’ को शामिल करने के लिए एक्ट संशोधन करेगी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 31, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार का बेअदबी विरोधी कानून सिर्फ उन लोगों को सख्त से सख्त सज़ा दिलवाने के लिए है जो जानबूझकर बेअदबी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून का सिख धार्मिक मामलों, सिख रहत मर्यादा या धार्मिक संस्थाओं के अधिकारों में दखल देने का कोई इरादा नहीं है।

    गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंग ने कहा कि भगवंत मान सरकार यह कानून सिख संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग के जवाब में लेकर लाई है, ताकि जो बेअदबी की बार-बार होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार किया जा सके और दोषी सजा से बच न सकें।

    उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा द्वारा बिल को सर्वसम्मति से पास होने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ने कुछ सुझाव दिए थे। पंजाब सरकार ने उन सुझावों को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हुए बदलाव में शामिल करके ड्राफ्ट तैयार किया है। इन संशोधन आने वाले विधानसभा सेशन में पेश किए जाएंगे।

    कंग ने कहा कि आप सरकार श्री अकाल तख्त साहिब और सभी सिख धार्मिक संस्थाओं का बहुत सम्मान करती है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद कभी भी सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं रहा है। इस कानून का एकमात्र मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जो कोई भी जानबूझकर बेअदबी करता है, उसे कानून के तहत पूरी सज़ा मिले।”

    बिल में इस्तेमाल शब्दों के बारे में चिंताओं को स्पष्ट करते हुए, कंग ने कहा कि सरकार सिख पंरपराओं अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए प्रयोग होने वाले सम्मानजनक शब्दों, जैसे ‘बीड़’ और ‘सवरूप’ को स्पष्ट रूप से शामिल करने के लिए संशोधन करेगी।।

    उन्होने ‘कस्टोडियन’ की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मतलब मालिकाना हक नहीं है, बल्कि उस सेवादार या देखभाल करने वाले से है जिसे पवित्र स्वरूपों की सेवा और सुरक्षा सौंपी गई है। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रखरखाव के लिए जिम्मेदार कोई भी व्यक्ति, डेरा या गुरूद्वारा कमेटी शामिल है।

    कंग ने स्पष्ट किया कि किसी बुरी घटना होने की वजह से ही कस्टोडियन या सेवादारों को दोषी नहीं माना जाएगा। अगर कोई घटना अनजाने में हुई गलती, तकनीकी गड़बड़ी या बिना किसी अपराधिक इरादे के होती है, तो एक्ट के सज़ा वाली धाराएं लागू नहीं होंगी।

    उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि शिकायत मिलते ही किसी भी केयरटेकर को तुरंत गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता। हर शिकायत की पहले एसपी/डीसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा 30 दिनों के अंदर स्वतंत्र जांच की जाएगी, जिसे ज़रूरत पड़ने पर 15 दिन बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान, संबंधित शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों को भी बताया जाएगा, और जब तक जांच में यह साबित नहीं हो जाता कि जानबूझकर गलती हुई है, तब तक कोई सख़्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।

    कंग ने कहा कि यह एक्ट विशेष तौर पर उन लोगों को निशाना बनाने लिए बनाया गया है जो जानबूझकर बेअदबी करते हैं या ऐसा करने की साज़िश रचते हैं। ऐसी घटनाओं की योजना बनाने या मदद करने वाला कोई भी व्यक्ति क्रिमिनल साज़िश से जुड़ी धाराओं के तहत दोषी होगा।

    एक्ट के बारे में फैलाई जा रही गलतफहमियों को नकारते हुए, कंग ने स्पष्ट किया कि यह गुरबाणी के धार्मिक, एजुकेशनल, एकेडमिक या डिजिटल प्रचार पर कोई रोक नहीं लगाता है। कथा, कीर्तन, रिसर्च, धार्मिक चर्चा, नगर कीर्तन, आनंद कारज समागम, फोटोग्राफी, लाइव टेलीकास्ट, या घरों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मानपूर्वक प्रकाश और सुखासन जैसी गतिविधियाँ इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर हैं। असली श्रद्धालुओं और सेवादारों को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के हर स्वरूप के लिए एक यूनिक एन्क्रिप्टेड आइडेंटिफिकेशन नंबर सिर्फ़ एसजीपीसी जारी करेगी और उसे मेंटेन करेगी। सेंट्रल रजिस्टर पूरी तरह एन्क्रिप्टेड और कॉन्फिडेंशियल रहेगा और इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं या सेवादारों की पर्सनल डिटेल्स भी सेफ रहेंगी। जांच एजेंसियां तय नियमों के मुताबिक सिर्फ शिरोमणि कमेटी के ज़रिए ही रिकॉर्ड देख पाएंगी।

    कंग ने आगे बताया कि एक्ट में उन मामलों में मेडिकल बोर्ड से जांच की भी व्यवस्था है जहां कोई आरोपी दिमागी तौर पर ठीक न होने का दावा करता है, ताकि ऐसे प्रोविजन का गलत इस्तेमाल करके जानबूझकर जुर्म करने वाले सज़ा से बच न सकें।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार से भी अपील करेगी कि वह पूरे देश में एक जैसा कानून बनाए ताकि बेअदबी की घटनाओं से पूरे भारत में एक जैसा निपटा जा सके। कंग ने कहा कि भगवंत मान सरकार का इरादा बिल्कुल स्पष्ट है। यह कानून सिख संगत, सेवादारों या धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ नहीं है। इसका मकसद सिर्फ उन लोगों को कड़ी सज़ा देना है जो जानबूझकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करते हैं और ऐसी दुखद घटनाओं को दोबारा होने से रोकना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWeather Alert: दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी | State
    Next Article Rahane-Radhika Love Story: 1500 मेहमान कर रहे थे इंतजार, जींस टी-शर्ट में शादी करने पहुंचे थे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      40 लाख महिलाएं 1 अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: मुख्यमंत्री मान

      July 31, 2026

      लोकसभा में AAP सांसद गुरमीत सिंह ने धर्म और जाति के आधार पर

      July 30, 2026

      मुख्यमंत्रियों की संपत्ति पर ADR की रिपोर्ट, मान की रैंकिंग…

      July 30, 2026

      CM मान 5 अगस्त को फिरोजपुर में झंडा फहराएंगे, दूसरे…

      July 30, 2026

      तेज़ रफ़्तार इनोवा ने मोटरसाइकिल सवार जोड़े को टक्कर…

      July 30, 2026

      NEET और JEE परीक्षाओं में शानदार नतीजों के लिए 300…

      July 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      NOKIA में काम कर रहे थे 2 ‘नटरवाल’, EPFO को 19 करोड़ का चूना लगाया, CBI ने ऐसे पकड़ा

      By अंकित कुमारJuly 31, 2026

      EPFO Fraud: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ…

      धरती का पुष्‍पक विमान फैलाएगा पंख, लाखों लोगों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले – Delhi Gurugram Metro DMRC Cyber City to Old Gurgaon 28 kilometer new line

      July 31, 2026

      IMD Weather Alert: क्या आपके शहर में भी आज होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले जाने लें मौसम का हाल | Delhi

      July 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.