Close Menu
    What's Hot

    फाइनेंस और ऑटो ने दिया सहारा, तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT बैंकिंग के स्टॉक फिसले

    July 31, 2026

    कोई महेंद्र सिंह धोनी नहीं है टीम में…फ्लेमिंग को इंग्लैंड का कोच बनते ही मिली चेतावनी | Sports

    July 31, 2026

    शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जानें कौन थे अंकित शर्मा, 2020 दिल्ली दंगों के दौरान क्या हुआ और ताहिर हुसैन को उम्रकैद क्यों मिली

      July 31, 2026

      मुख्यमंत्री को पहली नजर में हो गया था प्यार, कैसे होटल में पायल नाथ को दिल दे बैठे उमर अब्दुल्ला | National

      July 31, 2026

      NOKIA में काम कर रहे थे 2 ‘नटरवाल’, EPFO को 19 करोड़ का चूना लगाया, CBI ने ऐसे पकड़ा

      July 31, 2026

      भाजपा से अलग हुए शहजाद पूनावाला, जानें इस्तीफे के पीछे का असली कारण?

      July 31, 2026

      School Holiday: क्या 31 जुलाई को बारिश की वजह से स्कूल रहेंगे बंद? जानिए अपने शहर का अपडेट | National

      July 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि
    पंजाब

    शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • 80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई गईं

    पंजाब के जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शुतराना विधानसभा क्षेत्र के गांव बूटा सिंह वाला और बादशाहपुर में नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का किसानों को यह बड़ा तोहफा देने के लिए धन्यवाद किया।

    बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को अधिक से अधिक नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शुतराना हलके में 80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण किया गया है, जिससे 56 गांवों की लगभग 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा।

    उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत दो नहरों तथा 14 माइनरों एवं सब-माइनरों का नवीनीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई गई हैं, जिन पर 8.89 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन पाइपलाइनों के माध्यम से 18 गांवों की लगभग 9,302 एकड़ भूमि को नहरी पानी की सुविधा मिलेगी।

    गोयल ने बादशाहपुर में घग्गर तटबंध के सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा बताया कि ड्रेनेज विभाग ने घग्गर नदी के किनारे, जहां कटाव की आशंका थी, वहां लगभग 1000 फुट क्षेत्र में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से पत्थर एवं जाली लगाकर तटबंध को मजबूत किया है।

    पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार ड्रेनेज विभाग ने पिछले वर्ष घग्गर तटबंधों को मजबूत करने के लिए जो कार्य किए, वे पिछले 50 वर्षों में कभी नहीं हुए। इसी कारण गत वर्ष घग्गर नदी में अत्यधिक जल प्रवाह होने के बावजूद कहीं भी तटबंध नहीं टूटा। उन्होंने बताया कि बादशाहपुर में भी खनौरी की तर्ज पर गेज लगाया जाएगा तथा बाढ़ से बचाव के सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कार सेवा, स्थानीय लोगों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल तीसरी बार शुतराना हलके में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने आए हैं तथा पंजाब सरकार ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि घग्गर के पार स्थित गांवों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाएगी। इन परियोजनाओं से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा कृषि क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।

    कुलवंत सिंह बाजीगर ने पंजाब सरकार एवं जल संसाधन विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में किसान हितैषी निर्णयों को लगातार धरातल पर लागू किया जा रहा है।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा, ड्रेनेज विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रजिंदर घई, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुनदीप सिंह, आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में किसान, क्षेत्रवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानें कौन थे अंकित शर्मा, 2020 दिल्ली दंगों के दौरान क्या हुआ और ताहिर हुसैन को उम्रकैद क्यों मिली
    Next Article कोई महेंद्र सिंह धोनी नहीं है टीम में…फ्लेमिंग को इंग्लैंड का कोच बनते ही मिली चेतावनी | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी

      July 31, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री बताएं कितनी घोषणाएं पूरी हुई : CM नायब सैनी

      July 31, 2026

      ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मजबूती; फेलोज के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

      July 31, 2026

      पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए सम्मानजनक शब्द ‘बीड़’ को शामिल करने के लिए एक्ट संशोधन करेगी

      July 31, 2026

      40 लाख महिलाएं 1 अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: मुख्यमंत्री मान

      July 31, 2026

      लोकसभा में AAP सांसद गुरमीत सिंह ने धर्म और जाति के आधार पर

      July 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फाइनेंस और ऑटो ने दिया सहारा, तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT बैंकिंग के स्टॉक फिसले

      By परवेश चौहानJuly 31, 2026

      Stock market closing 31 july (द भारत ख़बर), मुंबई: फाइनेंस और ऑटो कंपनियों में तेजी…

      कोई महेंद्र सिंह धोनी नहीं है टीम में…फ्लेमिंग को इंग्लैंड का कोच बनते ही मिली चेतावनी | Sports

      July 31, 2026

      शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि

      July 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.