दिल्ली : मालवीय नगर थानाक्षेत्र के पंचशील विहार में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घटना के दौरान अक्की नाम का युवक बीच बचाव के लिए आया। इस दौरान स्कूटी से गिरने से उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
#Delhi Breakings
Clash between two groups in south delhi’s panchsheel vihar area. 1 died, 1 is critical. 3rd murder in last 2 years. pic.twitter.com/BykPQdxwdq— Parvesh Chauhan (@ParveshChauhan) November 20, 2023
वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो viral हो गया। दक्षिणी जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पुलिस को पंचशीलh विहार में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां छानबीन की तो पता चला कि इस्मत अली उर्फ मांगे कबाड़ी का काम करता है। उसकी दो पत्नियां है।
News updates live
