Close Menu
    What's Hot

    Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

    June 3, 2026

    आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

    June 3, 2026

    डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

      June 3, 2026

      विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार

      June 3, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की आर्थिक स्ट्राइक

      June 3, 2026

      दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

      June 3, 2026

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News : पंजाब में नशा विरोधी साइकिल रैली, लोगों ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग
    Breaking News

    Punjab News : पंजाब में नशा विरोधी साइकिल रैली, लोगों ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Punjab News

      

    लुधियाना: नशों की बीमारी के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई विशाल नशा विरोधी रैली को हरेक वर्ग के लोगों ने बड़ी स्वीकृति दी। 

    मोहन सिंह हुसैनीवाला ने कहा कि वह आज इस रैली में विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आए हैं। वह अपने साथ हुसैनीवाला की पवित्र मिट्टी भी साथ लाए हैं। उन्होंने कहा कि अब सरहदी इलाकों में भी लोग नशों की कमर तोडऩे के लिए पंजाब सरकार का साथ देने लगे हैं। पंजाब सरकार के नशों को ख़त्म करने के लिए यत्न एक दिन सफल होंगे।  

    बरजिन्दर सिंह भुल्लर ने कहा कि वह और उनके सभी साथी साईकलिंग करते हैं परन्तु अब पंजाब सरकार ने नशों को जड़ से ख़त्म करने के साथ-साथ साइकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाये, वह कम है। इस प्रयास से लोग साइकिल चलाने की ओर प्रोत्साहित होंगे।  

    इस नेक प्रयास का समर्थन करते हुए अश्वनी बस्सी सुनाम ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा ऐसी साइकिल रैली एक साल पहले संगरूर में भी निकाली गई थी और इस रैली का नेतृत्व भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था। आज दूसरी बार वह ऐसी रैली में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर सुनाम से आए हैं। वह अपने साथ शहीद उधम सिंह सुनाम जी के घर की मिट्टी भी साथ लाए हैं।  

    हरजीत सिंह गिल और विनय ढंड ने कहा कि लुधियाना साइकिल उद्योग का हब है। इस शहर से ऐसी रैली शुरू करने से यहाँ साइकिल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम लोगों में भी साइकिल चलाने का रुझान बढ़ेगा। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सेहत के साथ-साथ खेलों के साथ जोडऩे के प्रयास सराहनीय हैं।  

    विशाल आहलूवालिया ने कहा कि नशों को जड़ से ख़त्म करने के लिए ज़रूरी है कि ज़मीनी स्तर पर लोगों को इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी गतिविधियों निरंतर करवानी चाहीए हैं।  

    इस प्रयास की सराहना करते हुए जसमन बम्बे साईकल्ज़ ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशों की बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए पुरज़ोर यत्न कर रही है। अब लोग भी इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है और धीरे-धीरे यह यत्न एक लहर में तबदील होंगे।  

    विद्यार्थी अनमोल सिंह ने कहा कि वह अभी स्कूल में ही पढ़ता है। उसने बताया कि पिछले समय के दौरान उसने कई ऐसे बच्चे भी देखे हैं जो छोटी उम्र में ही नशों की आदत का शिकार हो गए थे। परन्तु अब समय बहुत तेज़ी से बदल रहा है। नौजवान खेलों और साईकलिंग से जुडऩे लगे हैं। उसने कहा कि वह और उसके कई साथी आज पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आए हैं।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के युवाओं के लिए खुशख़बरी, पंजाब पुलिस में हरेक साल 2100 पद भरे जाएंगे, सीएम मान का ऐलान
    Next Article Punja News : डेरा बाबा नानक में 91,000 रुपए रिश्वत लेता राजस्व पटवारी गिरफ़्तार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

    June 3, 2026

    विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार

    June 3, 2026

    अमेरिका ने ईरान पर की आर्थिक स्ट्राइक

    June 3, 2026

    दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

    June 3, 2026

    विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

    June 3, 2026

    Annamalai: अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी

    June 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

    By अंकित कुमारJune 3, 2026

    Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी…

    आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

    June 3, 2026

    डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में

    June 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.