Close Menu
    What's Hot

    बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

    April 16, 2026

    26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

    April 16, 2026

    होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, CM मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026

      प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

      April 16, 2026

      संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा : खड़गे

      April 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया
    Breaking News

    पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    CM Mann


    लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को राज्य को नशों की बीमारी से मुकम्मल तौर पर मुक्त करने के लिए समूह पंजाबियों को पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता प्राप्त नशा-आतंकवाद को मुँह तोड़ जवाब देने का संकल्प लेने का न्योता दिया।  

      शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर उनकी याद में आज पंजाब पुलिस द्वारा करवाई गई विशाल नशा विरोधी साइकिल रैली को झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले अपने संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पर शुरू से ही लुटेरे हमला करते रहे हैं, परन्तु पंजाबियों ने हमेशा ही इन हमलों का बहादुरी से मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को अब नशा-आतंकवाद के खि़लाफ़ जंग लडऩी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे फैलाने के लिए पंजाब विरोधी ताकतें फंड दे रही हैं, जो राज्य को पटरी से उतारना चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब नशों से मुक्त होगा जिसके लिए हरेक पंजाबी को प्रण लेना चाहिए।  

     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की दुश्मन ताकतें नशेडिय़ों के तौर पर पंजाबियों को झूठा प्रचार करने के लिए तत्पर हैं, जिससे देश के सामने राज्य की गलत तस्वीर पेश की जा सके। उन्होंने कहा कि सदियों से पंजाब देश की खडग़भुजा रहा है और इसको देश का अन्न देने वाला राज्य कहा जाता है, परन्तु पंजाबियों के इस महान योगदान को दरकिनार करके कुछ राजनीतिक पार्टियाँ सच्चे सपूतों को नशेड़ी आरोप लगा कर घटिया प्रोपगंडा कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पंजाब ने नशों के खि़लाफ़ आर-पार की लड़ाई शुरु कर दी है, जिसकी शुरुआत पवित्र शहर अमृतसर में श्री हरिमन्दर साहिब से अरदास करके की गई थी।  

     मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें पंजाब के शहीदों की गिनती करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पंजाब के हरेक गाँव की मिट्टी पर इन नायकों के निशान हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती का जर्ऱा-जर्ऱा महान गुरू साहिबान, संतों- महापुरुषों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों की चरण-छू प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत करने के जज़्बे का सौभाग्य हासिल है, जिस करके वह हरेक जगह अपना महत्व कायम कर लेते हैं।  

      मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर बड़ा ज़ोर दिया है, जिससे नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को खेल की तैयारी के लिए आगामी फंड दिए गए हैं, जिससे वह खेल मुकाबलों में उपलब्धियाँ हासिल कर सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी का नतीजा है कि पंजाबियों ने हाल ही में समाप्त हुई एशियन खेलों में 19 पदक जीते हैं, जोकि एशियाड की शुरुआत से अब तक जीते गए सबसे अधिक पदक हैं।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab: नीति आयोग की तर्ज पर बना डेवलपमेंट कमीशन, कैबिनेट ने दी गठन को मंजूरी; सीमा बंसल को वाइस चेयरपर्सन किया नियुक्त
    Next Article पंजाब के युवाओं के लिए खुशख़बरी, पंजाब पुलिस में हरेक साल 2100 पद भरे जाएंगे, सीएम मान का ऐलान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

    April 16, 2026

    प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

    April 16, 2026

    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

    April 16, 2026

    प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

    April 16, 2026

    संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा : खड़गे

    April 15, 2026

    180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

    April 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

    By श्वेता चौहानApril 16, 2026

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाखड़ा ब्यास…

    26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

    April 16, 2026

    होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, CM मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

    April 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.