Close Menu
    What's Hot

    अब और सस्ता मिला Nothing Phone 4a 5G! ₹3,000 डिस्काउंट ने बढ़ाई डिमांड

    April 16, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अपील

    April 16, 2026

    दरड़िया’ में खेसारी-तनुश्री का हॉट रोमांस! बेडरूम सीन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026

      प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

      April 16, 2026

      संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा : खड़गे

      April 15, 2026

      180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

      April 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, लंबे समय से थे बीमार, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Breaking News

    Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, लंबे समय से थे बीमार, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Subrata Roy Sahara:सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया। सहाराश्री सुब्रत रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। सुब्रत रॉय का उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।  वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कारोबारी और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने राय के निधन पर शोक जताया है। 

    सहारा समूह ने एक बयान जारी कर सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की पुष्टि की और कहा कि सहारा श्री का निधन रात 10.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ। राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ की भी समस्या थी। 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।

    साल 1978 में गोरखपुर से अपना व्यापार शुरू किया और सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की। साल 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने सुब्रत रॉय को भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया था। आज सहारा समूह हाउसिंग, मनोरंजन, मीडिया, रिटेल और वित्त सेवाओं जैसे तमाम क्षेत्रों में अहम रोल निभा रहे है।फोर्ब्स की सूची के अनुसार राय देश में व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में सबसे धनवान शख्स थे। देश के कारोबारी दिग्गजों में शुमार किए जाने वाले राय की कुल संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर (24882 करोड़ रुपये) थी।

    करीब एक दशक पूर्व रेलवे के बाद सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले सुब्रत राय के सहारा समूह का पतन सेबी के साथ हुए विवाद से शुरू हुआ। सेबी ने सहारा की कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में जमा निवेशकों की रकम को नियमविरुद्ध तरीके से दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर करने पर आपत्ति जताते हुए करीब 24 हजार करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया था। बाद में, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए कई महीने तक सुब्रत राय को जेल में रखा। समूह की संपत्तियां बेचने पर रोक लगा दी।  मई, 2016 में मां की मौत के बाद उन्हें जमानत मिली और अब तक वह इस मामले में जमानत पर ही थे।

    समूह के पास अब भी दो लाख करोड़ से अधिक की संपत्तियां

    कोर्ट के आदेश पर बिकने वाली संपत्तियों की रकम भी सहारा को सेबी के पास जमा कराने का आदेश दिया। सहारा ने सेबी को कुल जमा राशि का बड़ा हिस्सा दिया, पर पूरी रकम जमा नहीं कर सका। इस बीच, समूह की कंपनियों और निदेशकों के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज होते गए। पुलिस निदेशकों की तलाश में छापे मारती रही। हालांकि सहारा समूह को कुछ राहत तब मिली, जब केंद्र सरकार ने सहारा के निवेशकों की रकम को वापस करने के लिए पोर्टल शुरू किया। सहारा समूह के पास वर्तमान में कई शहरों में संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत दो लाख करोड़ से अधिक होने का दावा किया जाता है।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHighcourt: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब इस मामले में दर्ज FIR को हाईकोर्ट ने किया रद्द
    Next Article Punjab: नीति आयोग की तर्ज पर बना डेवलपमेंट कमीशन, कैबिनेट ने दी गठन को मंजूरी; सीमा बंसल को वाइस चेयरपर्सन किया नियुक्त
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

    April 16, 2026

    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

    April 16, 2026

    प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

    April 16, 2026

    संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा : खड़गे

    April 15, 2026

    180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

    April 15, 2026

    फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

    April 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अब और सस्ता मिला Nothing Phone 4a 5G! ₹3,000 डिस्काउंट ने बढ़ाई डिमांड

    By परवेश चौहानApril 16, 2026

    अब और सस्ता मिला Nothing Phone 4a 5G! ₹3,000 डिस्काउंट ने बढ़ाई डिमांड Nothing Phone…

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अपील

    April 16, 2026

    दरड़िया’ में खेसारी-तनुश्री का हॉट रोमांस! बेडरूम सीन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

    April 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.