Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL 1st Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, 600वें टेस्ट में उतरी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग XI | Cricket

    August 15, 2026

    CM भगवंत मान ने लुधियाना के हैबोवाल में

    August 15, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026

      ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

      August 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हर वक्त घबराहट और चिड़चिड़ापन को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं एंग्जायटी के संकेत.. ऐसे करें बचाव
    हरियाणा

    हर वक्त घबराहट और चिड़चिड़ापन को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं एंग्जायटी के संकेत.. ऐसे करें बचाव

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: कभी बच्चे परीक्षा के नाम से घबराते हैं तो कभी छोटी-सी गलती होने पर उन्हें लगता है कि अब सभी उनसे नाराज हो जाएंगे. वहीं, घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं भी कई बार अपनी परेशानियों को मन के अंदर दबाकर रख लेती हैं. धीरे-धीरे यही चिंता तनाव और एंग्जायटी का रूप लेने लगती है. बदलती जीवनशैली में अब एंग्जायटी केवल बड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों और महिलाओं में भी इसके अलग-अलग लक्षण देखने को मिल रहे हैं. अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों के बीच भी इस तरह की परेशानी को लेकर जागरूकता और परामर्श की जरूरत महसूस की जा रही है.

    पढ़ाई को लेकर बच्चों में बढ़ रही एंग्जायटी

    अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक डॉक्टर रजिता ने Local18 को बताया कि आजकल बच्चों में पढ़ाई को लेकर एंग्जायटी का स्तर बढ़ता दिखाई दे रहा है. कई बार बच्चा किसी विषय को समझ नहीं पाता, लेकिन शिक्षक से दोबारा सवाल पूछने में झिझकता है. उसके मन में यह डर बैठ जाता है कि अगर उसने दोबारा पूछा तो दूसरे बच्चे उसे कम समझदार समझेंगे.

    डॉ. रजिता के अनुसार, ऐसी सोच धीरे-धीरे बच्चे के अंदर मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. बच्चा अपनी परेशानी किसी से साझा करने के बजाय उसे मन में ही रखता है. इसका असर उसके व्यवहार, पढ़ाई और रोजमर्रा की गतिविधियों पर दिखाई देने लगता है. इसलिए अभिभावकों को बच्चों की केवल पढ़ाई और नंबरों पर नहीं, बल्कि उनके व्यवहार में आने वाले बदलावों पर भी ध्यान देना चाहिए.

    महिलाओं में इन कारणों से बढ़ सकता है मानसिक तनाव

    उन्होंने बताया कि एंग्जायटी का असर महिलाओं में भी अलग-अलग कारणों से देखने को मिल सकता है. घर-परिवार की जिम्मेदारियां, लगातार तनाव और जीवन में होने वाले शारीरिक व हार्मोनल बदलाव भी महिलाओं की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं. कई महिलाएं अपनी परेशानी परिवार के सामने व्यक्त नहीं कर पातीं और लंबे समय तक तनाव झेलती रहती हैं.

    डॉ. रजिता ने बताया कि बहुत ज्यादा गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन, किसी काम में मन न लगना, शरीर का लगातार थका हुआ महसूस होना, सिर में भारीपन और पूरे दिन घबराहट रहना एंग्जायटी से जुड़े लक्षण हो सकते हैं. हालांकि, इन लक्षणों के पीछे दूसरे शारीरिक या मानसिक कारण भी हो सकते हैं. इसलिए समस्या लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

    मेडिटेशन और योग को दिनचर्या में करें शामिल


    Sukhbir Singh Badal 2026 07 bcd6ff37630234d0f1755048394cb8c8 1200x675

    एंग्जायटी को नियंत्रित रखने के लिए डॉ. रजिता ने मेडिटेशन, योग, भ्रामरी और विभिन्न प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी. इसके साथ ही खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है. तली हुई और अत्यधिक मिर्च-मसाले वाली चीजों का सेवन कम करने के साथ फल, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

    बच्चों का स्क्रीन टाइम भी करें नियंत्रित

    उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत के लिए स्क्रीन टाइम को भी नियंत्रित करना जरूरी है. बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखने के बजाय उन्हें इंटरनेट के सही इस्तेमाल के बारे में समझाना चाहिए. उनके स्क्रीन टाइम की सीमा तय करने के साथ सुबह टहलने, जॉगिंग और शाम को आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित किया जा सकता है.

    बच्चों पर अपनी उम्मीदों का बोझ न डालें

    डॉ. रजिता ने बताया कि सबसे अहम बात यह है कि माता-पिता बच्चों पर अपनी उम्मीदों का बोझ न डालें. उनकी कमजोरी और ताकत को समझकर उनका सहयोग करें और घर का माहौल ऐसा रखें कि बच्चा अपनी परेशानी खुलकर परिवार के साथ साझा कर सके.

    पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और परिवार का भावनात्मक सहयोग बच्चों और महिलाओं को तनाव से बाहर निकलने में मदद कर सकता है. समस्या ज्यादा बढ़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना सबसे सही कदम है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार, चार महीने के उच्चतम स्तर पर
    Next Article Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    CM सैनी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

    August 15, 2026

    Ambala News : 10 रुपये में राजमा चावल, 20 में रोटी सब्जी वाली थाली…अंबाला में यहां मिलता है सबसे सस्ता खाना, जानिए लोकेशन

    August 15, 2026

    हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

    August 15, 2026

    CM को ध्वजारोहण से रोकने की चेतावनी पर कृषि मंत्री का पलटवार, कहा- शिकायत है तो CM से मिलें

    August 14, 2026

    800 रुपये में टिशू वाली, 600 में प्रिंटेड…दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, बल्लभगढ़ में यहां मिल रहीं एक से एक साड़ियां

    August 14, 2026

    रोटी-दाल छोड़ बच्चे खा रहे पिज्जा-बर्गर? बदलती डाइट सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने दी खास सलाह

    August 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IND vs SL 1st Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, 600वें टेस्ट में उतरी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग XI | Cricket

    By परवेश चौहानAugust 15, 2026

    भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया…

    CM भगवंत मान ने लुधियाना के हैबोवाल में

    August 15, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

    August 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.