Close Menu
    What's Hot

    टेस्ट का सबसे बड़ा रन चेज, 5 टीमों ने कर दिया नामुमकिन को मुमकिन, गेंदबाजों की आई थी शामत | Sports

    August 19, 2026

    हरजोत सिंह बैंस बोले- केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना

    August 19, 2026

    DELHI-KARNAL E-BUS SERVICE: दिल्ली में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, करनाल के लिए भी शुरू होगी ई-बस सेवा, जाने रूट और बाकी डिटेल | State

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Viral News: कलेक्ट्रेट में कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचा शख्स ! अधिकारियों के उड़े होश, आखिर क्यों किया ऐसा? | Trending

      August 19, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बारिश, हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, जानें देशभर का हाल | National

      August 19, 2026

      JNU में ‘डेप्रवेशन पॉइंट्स’ के आधार पर PG में नामांकन पर रोक, 24 अगस्त को अगली सुनवाई

      August 19, 2026

      जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

      August 18, 2026

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Viral News: कलेक्ट्रेट में कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचा शख्स ! अधिकारियों के उड़े होश, आखिर क्यों किया ऐसा? | Trending
    Breaking News

    Viral News: कलेक्ट्रेट में कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचा शख्स ! अधिकारियों के उड़े होश, आखिर क्यों किया ऐसा? | Trending

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Khandwa stray dog menace protest latest news, Khandwa leader dog costume protest, stray dog sterilisation controversy Khandwa, Khandwa municipal corporation stray dogs issue, Khandwa dog bite incidents latest update, Khandwa stray dog sterilisation expenditure allegations, खंडवा आवारा कुत्ते, कुत्ते का कॉस्ट्यूम प्रदर्शन, खंडवा नगर निगम विवाद, आवारा कुत्तों की नसबंदी
    एमपी के खंडवा में एक शख्स कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंच गया।

    Madhya Pradesh Viral News: मध्य प्रदेश के खंडवा में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं के विरोध में एक नेता ने अनोखे तरीके से प्रशासन का ध्यान खींचा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर मंगलवार को जनसुनवाई में एक व्यक्ति को कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद लोग और अधिकारी हैरान रह गए। इस दौरान कई लोगों ने प्रदर्शन का वीडियो बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनाकर क्यों पहुंचे?

    मुल्लू राठौर का कहना है कि खंडवा शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में लोगों को कुत्तों के झुंड से परेशानी हो रही है और डॉग बाइट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी समस्या को लेकर उन्होंने प्रशासन के सामने अलग तरीके से विरोध दर्ज कराने का फैसला किया। वह एक व्यक्ति को कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनाकर जनसुनवाई में ले गए। राठौर ने इस प्रदर्शन के जरिए प्रशासन और नगर निगम का ध्यान आवारा कुत्तों की समस्या की ओर खींचा।

    जनसुनवाई में लोगों की नजरें टिकीं

    कलेक्ट्रेट में उस समय कई लोग अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। कुत्ते के कॉस्ट्यूम में व्यक्ति को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान कुछ देर के लिए इसी प्रदर्शन पर चला गया। लोगों ने मौके पर फोटो और वीडियो बनाए। देखते ही देखते प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे। नेता प्रतिपक्ष ने आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्तों की नसबंदी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है।

    #WATCH | Khandwa, MP | Khandwa Municipal Corporation LoP, Mullu Rathore, says, “Day by day, dogs are targeting humans and animals as their prey. Around 13,225 people have already fallen victim, and despite the municipal corporation spending lakhs, the number of dogs is not… pic.twitter.com/hxH2L5V193

    — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 19, 2026

    सबंदी हुई तो कुत्ते कम क्यों नहीं हुए?

    राठौर ने नगर निगम के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 2024 में 3,168 कुत्तों की नसबंदी कराई गई थी। उनके अनुसार इस काम पर नगर निगम के खजाने से करीब 33 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए गए। एक कुत्ते की नसबंदी पर औसतन करीब 1,048 रुपये खर्च हुए। मुल्लू राठौर ने इसी आंकड़े को आधार बनाकर नगर निगम से सवाल किया कि अगर हजारों कुत्तों की नसबंदी की गई थी, तो शहर में आवारा कुत्तों की संख्या कम क्यों नहीं हुई। उनका कहना है कि खंडवा के कई वार्डों और मोहल्लों में आज भी बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते दिखाई देते हैं। साथ ही लोगों को डॉग बाइट की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी वेबसाइट पर केवल आंकड़े दिखाए गए और जमीन पर काम नहीं हुआ।

    सरकारी धन के इस्तेमाल पर भी सवाल

    राठौर ने नसबंदी के लिए खर्च की गई लाखों रुपये की राशि पर भी सवाल उठाया। उनका आरोप है कि अगर वास्तव में 3,168 कुत्तों की नसबंदी हुई थी, तो उसका असर शहर में दिखाई देना चाहिए था। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से मांग की कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सभी का ध्यान इस समस्या की ओर खींचा।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग
    Next Article हरियाणा-पंजाब में सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आज का भाव
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बारिश, हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, जानें देशभर का हाल | National

      August 19, 2026

      JNU में ‘डेप्रवेशन पॉइंट्स’ के आधार पर PG में नामांकन पर रोक, 24 अगस्त को अगली सुनवाई

      August 19, 2026

      जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

      August 18, 2026

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टेस्ट का सबसे बड़ा रन चेज, 5 टीमों ने कर दिया नामुमकिन को मुमकिन, गेंदबाजों की आई थी शामत | Sports

      By परवेश चौहानAugust 19, 2026

      टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करने वाली टीम नई…

      हरजोत सिंह बैंस बोले- केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना

      August 19, 2026

      DELHI-KARNAL E-BUS SERVICE: दिल्ली में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, करनाल के लिए भी शुरू होगी ई-बस सेवा, जाने रूट और बाकी डिटेल | State

      August 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.