नई दिल्ली. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच का इंतजार फैंस को लंबे समय से था. मैच से ठीक पहले पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी और कप्तान बाबर आजम चोटिल हो गए. उनकी गैरमौजूदगी में उतरी टीम को पहले ओवर की पहली बॉल पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने झटका दिया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के पहले ही दिन इतिहास रच दिया. नए टेस्ट कप्तान जो रूट और नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी के अंडर खेलने उतरी टीम ने नए दौर की शुरुआत की.
पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में जो रूट कप्तान के तौर पर वापसी कर रहे हैं. उन्होंने बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इस पद को दोबारा से संभाला. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पारी की शुरुआत हुई और पहली ही बॉल पर रॉबिन्सन ने विकेट लेकर कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया. इंग्लिश गेंदबाज ने पाक ओपनर अजान अवैस को पहली गेंद पर विकेट के सामने फंसाया और एलबीडब्ल्यू कर दिया. पाकिस्तान ने रिव्यू लिया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. थर्ड अंपायर ने भी फील्ड अंपायर के फैसले के साथ जाने का फैसला लिया.
Hello and welcome to Day One of the 1st Test betw…
Robbo strikes! 🙌 pic.twitter.com/VWTcBHyxXD
— England Cricket (@englandcricket) August 19, 2026
जैसे ही हेडिंग्ले टेस्ट की पहली बॉल पर विकेट गिरा वैसे ही ओली रॉबिन्सन ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर कपिल देव के बाद इस गेंदबाज नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. टेस्ट इतिहास में पहली बॉल पर पाकिस्तानी बैटर को आउट करने वाले महज दूसरे गेंदबाज बने. इससे पहले यह कारनामा भारतीय दिग्गज कपिल देव ने 1983 में किया था. पाकिस्तान के खिलाफ कपिल ने मैच की पहली ही गेंद पर मोहसिन खान को आउट किया था.
अगर इंग्लैंड के लिए पहली बॉल पर विकेट चटकाने की बात करें तो यह कारनामा छठी बार टेस्ट क्रिकेट में हुआ. रॉबिन्सन भी अब उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके नाम पहली बॉल पर विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. इंग्लैंड की धरती पर यह चौथा मौका है. कमाल की बात यह है कि इंग्लैंड की तरफ से पहली बार 100 साल पहले टेस्ट मैच में पहली गेंद पर हेडिंग्ले में विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बना था.

