Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में आज बारिश होगी या नहीं? देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 20, 2026

    सोना खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, 22 कैरेट और 24 कैरेट में बड़ा अंतर

    August 20, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, किस चैनल पर दिखेगा मैच, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग | Sports

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम के सिर्फ दो अंतरे गाएगी कांग्रेस ! 1937 के फैसले पर अड़ी पार्टी, जानिए क्या कहा | National

      August 20, 2026

      ED Raids on Azam Khan: आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली से लेकर यूपी तक ताबड़तोड़ छापेमारी | Uttar Pradesh

      August 20, 2026

      कोलकाता के होटल में आधी रात मचा हाहाकार, आग में जिंदा जले 9 लोग!

      August 19, 2026

      Tamil Nadu News: छात्रों को CJP और लेफ्ट के प्रदर्शनों से रोकने वाला आदेश वापस, विजय सरकार का यू-टर्न | National

      August 19, 2026

      क्या आज सच में आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

      August 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, किस चैनल पर दिखेगा मैच, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग | Sports
    खेल

    हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, किस चैनल पर दिखेगा मैच, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी.

    नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का इंतजार हर एक फैन को होता है. हॉकी के मैदान पर आज दोनों के बीच फिर से रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. इस मुकाबले को बेहद अहम माना जा रहा है. इससे अगले दौर में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर इसी मैच के बाद साफ हो सकती है.

    हॉकी वर्ल्ड कप में आज शाम भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला खेला जाना है. 19 अगस्त, बुधवार को शाम 6:30 बजे IST होने वाले मैच को लेकर दोनों तरफ से फैंस में उत्सुकता है. नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वेगेनर स्टेडियम में इस मुकाबले को खेला जाना है. भारत में मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे जियोहॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है.

    भारतीय टीम को हॉकी वर्ल्ड कप के अगले दौर में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है. भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने दो मैच से तीन अंक हासिल किए हैं. पाकिस्तान की बात करें तो उसको इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी जबकि वेल्स से उसका मुकाबला ड्रॉ रहा. पाकिस्तान के पास केवल एक अंक है. अगले दौर में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में भारत के खिलाफ जीत चाहिए.

    भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हॉकी वर्ल्ड कप में 16 साल मुकाबला होने जा रहा है. साल 2010 में नई दिल्ली में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी बार टक्कर हुई थी. इस समय भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी नजर आता है. इसी साल हुए प्रो लीग के यूरोपीय स्टेज के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पहले मैच में 7-1 रौंदा और फिर दूसरे मुकाबले में 4-3 से हराया था.

    भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हॉकी वर्ल्ड कप मैच का मजा स्टार नेटवर्क के चैनल पर उठा सकता हैं. Star Sports Select 2, Star Sports Select 2 HD और Star Sports Hindi पर मैच को लाइव देखा जा सकता है. अगर बात इसके लाइव स्ट्रीमिंग की करें तो मोबाइल, लैप टॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं. दूरदर्शन के चैनल पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है.

    हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह और अभिषेक।

    वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफयान खान, मोईन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हन्नान शाहिद, जकरिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, इमाद शकील बट्ट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद, अली रजा, अब्दुल मतान और मुहम्मद इमाद।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVande Mataram Row: वंदे मातरम के सिर्फ दो अंतरे गाएगी कांग्रेस ! 1937 के फैसले पर अड़ी पार्टी, जानिए क्या कहा | National
    Next Article सोना खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, 22 कैरेट और 24 कैरेट में बड़ा अंतर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ind vs SL Test: मानव सुथार ने झटके 10 विकेट, पडिक्कल के 211 रन, श्रीलंका को पहले टेस्ट में भारत ने 165 रन से रौंदा | Sports

      August 20, 2026

      FIH World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को किया वर्ल्ड कप से बाहर, रोमांचक मुकाबले में हराया, दूसरे राउंड में पहुंचा | Sports

      August 20, 2026

      पाकिस्तान के साथ 43 साल बाद फिर हुआ वही… ओली रॉबिन्सन ने दिया कपिल देव वाला जख्म, रच दिया इतिहास | Sports

      August 19, 2026

      एक छक्का मारो, मैं तुम्हें IPL में ले जाऊंगा…यशस्वी जायसवाल ने बीच मैच में दिया ऑफर, निपट गया श्रीलंकाई बैटर | Sports

      August 19, 2026

      टीम इंडिया के ‘शेर’ मानव सुथार, जानें उनका धर्म और किस जाति से रखते हैं ताल्लुक, क्या है पारिवारिक पृष्ठभूमि

      August 19, 2026

      Manav Suthar Record: मानव सुथार का कमाल! गॉल टेस्ट में 10 विकेट चटका तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पीछे छूटे दिग्गज | Sports

      August 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Update: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में आज बारिश होगी या नहीं? देशभर का मौसम अपडेट | National

      By परवेश चौहानAugust 20, 2026

      देश के कई हिस्सों में आज मानसून एक्टिव रहेगा और अच्छी बारिश देखने को मिल…

      सोना खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, 22 कैरेट और 24 कैरेट में बड़ा अंतर

      August 20, 2026

      हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, किस चैनल पर दिखेगा मैच, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग | Sports

      August 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.