कहा- महिलाओं को आजाद होना चाहिए, वे किसी पर आश्रित नहीं हैं
Rahul Gandhi, (द भारत ख़बर), पुणे: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को पुणे पहुंचे। यहां पर उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। पिता, पति और बेटे से आपका रिश्ता है, लेकिन आपकी पहचान उनसे नहीं है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति कहती है लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति है।
यह शर्मनाक, महिलाओं को आजाद होना चाहिए। वे किसी पर आश्रित नहीं हैं। इससे पहले राहुल ने कोटा में 17 जून, देहरादून में 17 जुलाई और प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से बातचीत की थी। इस दौरान राहुल ने पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े मुद्दे उठाए थे।
मंच पर खड़ी लड़की ने कहा- प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने को कहते हैं
इसी पर मंच पर खड़ी लड़की ने बताया कि एक महीने से ज्यादा घर से बाहर रहने पर हमें प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने को कहा जाता है।
एक लड़की ने कहा, ओलंपिक में मेडल लाने वाली लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले बरी हो गए तो मैं तो एक आम लड़की हूं। मैं कहां तक लड़ सकती हूं। राहुल ने कहा, ये माइंड सेट कहां से आता है कि लड़की को नहीं पढ़ाना, लड़के को पढ़ाना है। लड़की को जॉब नहीं करने देना है। लड़की बहुत मॉर्डन हो गई है।
8% महिलाओं के पास इंडिपेंडेंटली ओन्ड प्रॉपर्टी
राहुल ने कहा, 60 प्रतिशत लड़कियां घर से अकेली नहीं जा सकती हैं। अगर जाना होता है तो किसी के साथ जाना होता है। उन्होंने कहा, 45% शादी के लिए या हाउसर्वर्क के लिए ड्रॉपआउट करती हैं। आखिरी जो शायद सबसे अमेजिंग आंकड़ा है कि इस देश में सिर्फ 8% महिलाओं के पास इंडिपेंडेंटली ओन्ड प्रॉपर्टी है। मतलब फिजिकल कंट्रोल, फाइनेंशियल कंट्रोल और आप क्या करोगे इस पर कंट्रोल।
सरकार से सवाल करो तो एफआईआर हो जाती है
नेहा ने कहा मैं भोजपुरी में लोकगीत गाती हूं। सरकार से सवाल पूछती हूं और बदले में ढेर सारे सवाल और एफआईआर झेलनी पड़ती हैं। जब मैं नई शादी करके आई तब मैंने उस वक्त गाया था यूपी में काबा। तब मेरे घर पुलिस पहुंची। ससुराल वाले कहते थे – कैसे लड़की ब्याह लाए हो, रोज पुलिस आ रही है।
महिलाओं की ट्रोलिंग अलग ढंग से होती है। बस इतना कह दिया जाता है कि इसका चरित्र खराब है। हम यहां पीछे हट जाते हैं। लोग 5 साल से गाली दे रहे हैं और कहते हैं कि इतनी गाली खाती हो फिर भी नहीं सुधरी।

