Nissan Gravite Vs Maruti Suzuki Ertiga: निसान ने हाल ही में अपनी Gravite MPV लॉन्च की है, जो Renault Triber का ही एक रीबैज्ड वर्शन है। Triber की तरह ही, Gravite को भी कई काम के फीचर्स वाली एक सस्ती 7-सीटर MPV के तौर पर पेश किया गया है। MPV की बात करें तो, Maruti Ertiga एक जाना-माना नाम है और भारत की सबसे लोकप्रिय MPV में से एक है।
हालांकि, Ertiga और Triber का मिजाज अलग-अलग है, लेकिन ये दोनों ही ऐसे खरीदारों की जरूरतों को पूरा करती हैं जो अपनी अगली गाड़ी में वैल्यू और प्रैक्टिकैलिटी चाहते हैं। इस रिपोर्ट में, हम दोनों गाड़ियों की तुलना कर रहे हैं और आपको उनकी कीमत, डाइमेंशन, फीचर्स और पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं:
कीमत
| मॉडल | Nissan Gravite | Maruti Ertiga |
| कीमत (एक्स-शोरूम) | 5.65 लाख रुपये – 8.94 लाख रुपये | 8.80 लाख रुपये – 12.94 लाख रुपये |
- इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट्स की कीमत में लगभग 3 लाख रुपये का अंतर है।
- ऊंचे वेरिएंट्स के लिए, कीमत का यह अंतर 4 लाख रुपये तक बढ़ जाता है।
- ज्यादा कीमत के साथ, Ertiga में Gravite के मुकाबले कुछ एक्स्ट्रा फ़ीचर्स भी मिलते हैं, जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे।
आइए जानते हैं कि ज्यादा कीमत चुकाने पर Ertiga में Gravite के मुकाबले क्या-क्या एक्स्ट्रा मिलता है:
डाइमेंशन
| पैरामीटर | Nissan Gravite | Maruti Ertiga | Difference |
| लंबाई | 3987 मिमी | 4435 मिमी | (-448 मिमी) |
| चौड़ाई | 1734 मिमी | 1735 मिमी | (-1 मिमी) |
| ऊंचाई | 1643 मिमी | 1690 मिमी | (-47 मिमी) |
| व्हीलबेस | 2636 मिमी | 2740 मिमी | (-104 मिमी) |
- जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं, Ertiga काफी लंबी है, लेकिन चौड़ाई में बहुत कम अंतर है।
- Ertiga, Gravite से 46 मिमी ज्यादा ऊंची है।
- व्हीलबेस के मामले में भी Ertiga आगे है, जिससे केबिन के अंदर ज्यादा जगह मिलती है।
- इसलिए, कुल मिलाकर Ertiga एक बड़ी कार है। इसमें तीनों रो के लिए ज्यादा लेगरूम, हेडरूम और नी-रूम भी मिलता है।
पावरट्रेन
पावरट्रेन के मामले में भी, Ertiga को Gravite पर साफ बढ़त हासिल है। Gravite में छोटा 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि Ertiga में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Ertiga का इंजन ज्यादा स्मूद और रिफाइंड भी है। ट्रांसमिशन के मामले में भी, Gravite के साथ मिलने वाले AMT यूनिट की तुलना में Ertiga का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन थोड़ा बेहतर है। आइए स्पेसिफिकेशन्स देखते हैं:
| Nissan Gravite | Maruti Ertiga | |
| इंजन | 1-litre NA petrol engine | 1.5-litre NA petrol engine |
| पावर | 72 पीएस | 103 पीएस |
| टॉर्क | 96 एनएम | 139 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 5-स्पीड MT, 5-स्पीड AMT* | 5-स्पीड MT, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर (AT) |
*AMT- ऑटोमेटेड-मैन्युअल ट्रांसमिशन
- Ertiga 31 पीएस ज्यादा पावर और 43 एनएम ज्यादा टॉर्क देती है। इस ज्यादा आउटपुट की वजह से हाईवे पर दूसरी गाड़ियों से आगे निकलना (ओवरटेकिंग) आसान हो जाता है।
- Ertiga का 6-स्पीड AT, Gravite के AMT के मुकाबले ज्यादा स्मूथ भी है।
- Ertiga को फैक्टरी-फिटेड CNG किट के साथ भी लिया जा सकता है, जिसमें चलाने का खर्च कम आता है, लेकिन पावर आउटपुट भी कम होता है। Nissan ने यह भी घोषणा की है कि वह जल्द ही डीलर-फिटेड CNG किट के साथ Gravite लॉन्च करेगी, लेकिन लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
फीचर्स
| खूबियां | Nissan Gravite | Maruti Ertiga |
| ऑटो हेडलैंप्स | ✅ | ✅ |
| फॉगलैंप्स | एलईडी | हैलोजन |
| एलईडी टेललैंप्स | ✅ | ✅ |
| व्हील्स | 15-इंच अलॉय व्हील्स | 15-इंच अलॉय व्हील्स |
| रूफ रेल्स | ✅ | ❌ |
| हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट | ✅ | ✅ |
| इन्फोटेन्मेंट | 8-इंच टचस्क्रीन | 7-इंच टचस्क्रीन |
| वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो | ✅ | ✅ |
| इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले | MID के साथ एनालॉग |
| वायरलेस फोन चार्जर | ✅ | ❌ |
| साउंड सिस्टम | 6 स्पीकर्स | 6 स्पीकर्स ARKAMYS |
| क्रूज कंट्रोल | ✅ | ✅ |
| क्लाइमेंट कंट्रोल (एसी) | मैन्युअल | ऑटोमेटिक |
| कीलेस इंट्री | ✅ | ✅ |
| पुश-बट स्टार्ट/स्टॉप | ✅ | ✅ |
| पैडल शिफ्टर्स | ❌ | ✅ |
| कूल्ड ग्लवबॉक्स | ✅ | ❌ |
| कनेक्टेड कार टेक | ✅ | ✅ |
| एयरबैग्स | 6 | 6 |
| पार्किंग सेंसर्स | फ्रंट और रियर | रियर |
| रिवर्स पार्किंग कैमरा | ✅ | ✅ |
| रियर डिफॉगर | ✅ | ✅ |
| टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) | ✅ | ✅ |
- जैसा कि ऊपर बताया गया है, दोनों MPV में एक-दूसरे के मुकाबले कुछ न कुछ खास है।
- Gravite में बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट पार्किंग सेंसर और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- वहीं, Ertiga में पैडल शिफ्टर्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
- सेफ्टी के मामले में, दोनों MPV में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- Maruti, Ertiga के थोड़े ज़्यादा प्रीमियम वर्शन के तौर पर XL6 (6-सीटर) भी बेचती है। XL6 में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और बड़े व्हील्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

