Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports

    August 25, 2026

    Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

    August 25, 2026

    फरीदाबाद में क्यों बढ़ रहा H1N1, OPD से ICU तक मरीज, क्या आप भी इसके शिकार? डॉ. खन्ना ने बताई वजह

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

      August 25, 2026

      Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं | National

      August 25, 2026

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026

      रक्षा बंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक, देखें, अगस्त-सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vaibhav Sooryavanshi 2 Wickets
    वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल पर झटके 2 विकेट

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जगह बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं. बल्ले से दम दिखाने में नाकाम रहे इस खिलाड़ी ने गेंदबाजी में कमाल कर दिखाया. वैभव सूर्यवंशी ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. ईस्ट जोन के उप कप्तान की जिम्मेदारी उठा रहे बिहार के इस युवा ने बल्लेबाज में फ्लॉप रहने के बाद गेंदबाजी में कमाल कर दिखाया. उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन एक ओवर में दो विकेट झटक तहलका मचा दिया.

    चयनकर्ताओं ने टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उप कप्तान बनाया. इस फैसले को लेकर लगातार सवाल उठाए गए लेकिन उन्होंने इसे सही साबित किया. भले ही वो पहली पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए लेकिन गेंदबाजी से टीम को योगदान दिया. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेले जा रहे मुकाबले में वैभव ने दूसरी पारी में अपने दूसरे ओवर में ही लगातार दो विकेट चटकाए.

    Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️

    Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. 🙌

    North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.

    Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/NnYbBPnrja

    — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को कप्तान ईशान किशन ने गेंदबाजी करने का मौका दिया. पहली ओवर उन्होंने ठीक ठाक किया लेकिन दूसरे ओवर में गजब कर दिया. ओवर की दूसरी गेंद पर अपने विकेट का खाता खोला. नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी का 28वां ओवर कर रहे वैभव ने किशन लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने के लिए ललचाया. उन्होंने बल्ला चलाया और बॉल सब्स्टीट्यूट फील्डर डेनिश दास के हाथों में चली गई. अगली बॉल पर बल्लेबाजी करने उतरे इमलीवाती लेमटूर ने उनको जोरदार चौका लगाया. ओवर की चौथी गेंद पर वो चकमा खा गए जिसपर वैभव ने जोरदार अपील की.कप्तान ईशान किशन ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका. अंपायर ने अपील पर उंगली खड़ी कर दी.

    ईस्ट जोन ने सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद की शतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में अभिषेक सरकार और शाहबाज की घातक गेंदबाजी के आगे महज 111 रन पर ढेर हो गई. सरकार ने पांच विकेट झटके जबकि शाहबाज ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया. ईस्ट जोन के कप्तान ने विरोधी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया.

    Previous articleLunar Eclipse 2026 Date: रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, मान्य होगा या नहीं? किन देशों में होगा असर?
    Next articlePatna Protest: BPSC परीक्षा में भारी धांधली के आरोप, परीक्षा रद्द करने की मांग, छात्रों का पटना में जबरदस्त प्रदर्शन

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMeerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      संजू सैमसन की वापसी, अभिषेक शर्मा OUT! भुवनेश्वर को जगह नहीं, अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम | Sports

      August 25, 2026

      भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने चुनी खतरनाक टीम, कौन करेगा टी20 सीरीज में कप्तानी? हुआ ऐलान | Sports

      August 24, 2026

      मेरे दादा किसान थे और पापा …ध्रुव जुरेल ने बांह पर बने टैटू की बताई कहानी, किसके नाम की अपनी शतकीय पारी | Sports

      August 24, 2026

      वाह ईशान किशन! 7 बॉल में 4 विकेट …39 रन बनाते बनाते 8 बैटर ढेर, कप्तानी से छाए झारखंडी बाबू | Sports

      August 24, 2026

      ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

      August 24, 2026

      Dhruv Jurel Century: 7वें नंबर पर आकर ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाकर किया सलाम | Sports

      August 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports

      By परवेश चौहानAugust 25, 2026

      वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल पर झटके 2 विकेट नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में…

      Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

      August 25, 2026

      फरीदाबाद में क्यों बढ़ रहा H1N1, OPD से ICU तक मरीज, क्या आप भी इसके शिकार? डॉ. खन्ना ने बताई वजह

      August 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.