
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की
Delhi-Gurugram Waterlogging, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोनों शहरों के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते सड़कों पर यातायात जाम भी देखा जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, आईटीओ और आरके पुरम समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया।
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले एन-48 पर महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम लगा। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। गुरुग्राम में कई जगह 3 फीट तक पानी भरने के बाद मंगलवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया था।

दिल्ली के इन प्रमुख इलाकों में जलभराव से आवागमन बाधित हुआ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। एपीएस कॉलोनी और एयरपोर्ट रोड पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ है। रायसीना रोड पर भी सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कनॉट प्लेस क्षेत्र में भी भारी बारिश के बाद जलभराव देखा गया।
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging witnessed near AIIMS after heavy rainfall. pic.twitter.com/Er9Jg61wYJ
— ANI (@ANI) August 25, 2026
करकोला और मोती बाग जैसे इलाकों में भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास और एम्स के आसपास भी जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भी जलभराव के साथ यातायात बाधित हुआ है।
गुरुग्राम के नरसिंहपुर इलाके में एन-48 पर लगा जाम

दिल्ली और गुरुग्राम दोनों शहरों में भारी बारिश के कारण यातायात पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। गुरुग्राम के नरसिंहपुर इलाके में एन-48 पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली में भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा हो गया है।
Delhi: Rain causes traffic congestion on NH-48 near Mahipalpur, affecting the Delhi-Gurugram route. pic.twitter.com/sAHZagBH26
— IANS (@ians_india) August 25, 2026
बाबा खड़क सिंह मार्ग पर जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी रही। एम्स फ्लाईओवर लूप पर भी गंभीर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी आतंकी गिरफ्तार
