Stock market closing 25 August 2026: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और IT, बैंकिंग के शेयरों में तेजी का असर बाजार में देखने को मिला। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 286.98 अंक उछलकर 77,656.09 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 115.50 अंकों की तेजी के साथ 24,334.55 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,666.39 अंकों का ऊपरी स्तर, जबकि 77,125.91 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,334.55 का ऊपरी स्तर और 24,115.45 का निचला स्तर छुआ। BSE पर 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो महज 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर BEL, कोटक बैंक, NTPC, एशियन पेंट, ICICI बैंक, LT, टाइटन, TCS, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, SBIN, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, मारुति, इंडिगो, इन्फोसिस, ट्रेंट, अल्ट्रासेमको, और ITC के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा 2.05% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC बैंक, बजाज फिन्सर्व, पावरग्रिड, HCLTECH और इटनरल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 0.85% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.51% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.54% की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.10% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
मंगलवार को 4.59 बजे ब्रेंट क्रूड 2.76% फिसलकर 89.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर खुला था स्टॉक मार्केट
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 73.62 अंक फिसलकर 77,295.49 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 43.3 अंकों की गिरावट के साथ 24,175.75 पर खुला।

