Close Menu
    What's Hot

    Stock market closing 26 august: IT में गिरावट का दिखा बाजार पर असर, फिसलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमतें घटीं | Economy

    August 26, 2026

    ICC Test Rankings: बुमराह की बादशाहत खत्म! पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क, क्या है मानव सुधार की रैंकिंग | Sports

    August 26, 2026

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा’, दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती
    हरियाणा

    ‘इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा’, दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. कभी फरीदाबाद के दयालपुर गांव की पहचान ही गन्ने की खेती से हुआ करती थी. गांव में चारों तरफ गन्ने के खेत दिखाई देते थे और किसान इसी खेती से अपने घर का खर्च चलाने के साथ अच्छी कमाई भी कर लेते थे. लेकिन समय के साथ हालात ऐसे बदले कि जिस गांव में कभी करीब 100 फीसदी खेती गन्ने की होती थी, वहां अब मुश्किल से 30 फीसदी किसान ही गन्ना उगा रहे हैं. किसानों का कहना है कि लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने का भाव उस हिसाब से नहीं बढ़ रहा है. यही वजह है कि धीरे-धीरे किसानों ने गन्ने की खेती से दूरी बनानी शुरू कर दी है. लोकल 18 से किसान जितेंद्र बताते हैं कि मैं 3 एकड़ जमीन में गन्ने की खेती कर रहा हूं. मेरे दादा और परदादा के समय से हमारे परिवार में गन्ने की खेती होती आ रही है. लेकिन अब इस खेती में पहले जैसा फायदा नहीं रहा है. खाद, बीज और खेती से जुड़ी दूसरी चीजों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने की कीमत ठहरी हुई है. सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती रही है, लेकिन जमीन पर किसान की हालत देखकर ऐसा लगता नहीं है. किसान लगातार कर्ज में जा रहा है.

    कितना होना चाहिए रेट

    किसान जितेंद्र बताते हैं कि एक एकड़ गन्ने की खेती में करीब 30 हजार रुपये तक खर्च हो जाता है. इसमें खेत की तैयारी, बिजाई, कटाई, जुताई, पानी, खाद और मजदूरी का खर्च शामिल है. इसके बाद जब गन्ना तैयार होता है तो उसे मिल तक पहुंचाने का किराया भी किसान को ही देना पड़ता है. इतना खर्च करने के बाद किसान के हाथ में बचता ही क्या है. किसान इस समय इतनी परेशानी में है कि कई लोग अपनी जमीन तक बेचने को मजबूर हो रहे हैं. जितेंद्र बताते हैं कि जिस हिसाब से चीनी के भाव बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से गन्ने का रेट कम से कम 1000 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए. अभी किसान को करीब 400 से 450 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रेट बताया जाता है, लेकिन किराया और दूसरे खर्च निकालने के बाद किसान के पास करीब 350 से 380 रुपये ही बचते हैं. कुछ साल पहले खेती से इतनी आमदनी हो जाती थी कि किसान अपने घर के लिए सोना तक खरीद लेता था, लेकिन आज खेती की कमाई से एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है.

    पूरे साल देखभाल

    किसान जितेंद्र बताते हैं कि गन्ने की खेती आसान नहीं है. खेत की जुताई कई बार करनी पड़ती है. इसके बाद नलाई, बंधाई, खाद और पानी का खर्च आता है. करीब हर 15 दिन में खेत में पानी देना पड़ता है. पूरे साल फसल की देखभाल करनी पड़ती है और गन्ने में कई बार बंधाई भी करनी पड़ती है. यानी किसान की मेहनत पूरे साल चलती है, लेकिन जब फसल बेचने का समय आता है तो उसकी मेहनत के हिसाब से पैसा नहीं मिलता. गन्ने की पर्ची को लेकर भी किसानों को परेशानी होती है. हमारे गांव में गन्ने के सेंटर हैं और जब पर्ची आती है तभी किसान अपना गन्ना वहां डाल पाता है. कभी 10 दिन में पर्ची आती है तो कभी 15 दिन लग जाते हैं. इस दौरान मजदूरों को खाली बैठाकर भी पैसे देने पड़ते हैं. अगर पांच मजदूर भी काम पर लगाए जाएं तो एक मजदूर को करीब 500 से 600 रुपये रोज देना पड़ता है. पर्ची समय पर नहीं आने से किसान की लागत और बढ़ जाती है.

    किसान जितेंद्र बताते हैं कि किसान चाहे गेहूं लगाए, धान लगाए या गन्ने की खेती करे, हर जगह खर्च बढ़ता जा रहा है. खेती से आमदनी उस हिसाब से नहीं बढ़ रही है. किसान बिजली का बिल तक समय पर नहीं भर पा रहा है. ऐसे हालात में किसान आखिर करे तो क्या करे.


    1787690471 N18 2025 09 55f9d9b15d5ccae959b9bd606faac2df

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऋषभ पंत चोटिल होकर बाहर! बीच मैच में बदला विकेटकीपर, किसने संभाली जिम्मेदारी? | Sports
    Next Article रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

    August 26, 2026

    कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

    August 26, 2026

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    August 26, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी

    August 26, 2026

    योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

    August 26, 2026

    रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक – News18 हिंदी

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Stock market closing 26 august: IT में गिरावट का दिखा बाजार पर असर, फिसलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमतें घटीं | Economy

    By परवेश चौहानAugust 26, 2026

    Stock market closing 26 August 2026: IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर बाजार…

    ICC Test Rankings: बुमराह की बादशाहत खत्म! पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क, क्या है मानव सुधार की रैंकिंग | Sports

    August 26, 2026

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

    August 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.