नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोलंबो टेस्ट से बुरी खबर सामने आई. टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं उतर पाए. मैच के पहले दिन उनको बल्लेबाजी के दौरान हाथ पर चोट लगी थी. इसके बाद वो दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे, अर्धशतक भी जमाया लेकिन वो फील्डिंग करने आए तो चोटिल होकर वापस चले गए. उनकी जगह पर पहली पारी में भारतीय टीम के विकेटकीपर की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल निभाते नजर आए. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले रिषभ पंत की चोट ने चिंता बढ़ा दी. उनको दाहिने कंधे में दर्द की शिकायत थी और इसी वजह से मैदान से बाहर चले गए.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन भारत के लिए शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत को लेकर बात की. दिन के खेल के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंत के दाहिने कंधे में चोट लगी है. फिजियो उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं. जुरेल ने उम्मीद जताई थी कि पंत तीसरे दिन मैदान पर वापसी करेंगे लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला.
R IN RISHABH STANDS FOR RISK. 🤯
First ball after lunch. Pant takes the risk, and pays the price. 🥲
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/zwuLgR4bAM
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 24, 2026
जुरेल ने कहा था, “उनके दाहिने कंधे में चोट लगी है. फिजियो उनकी इस चोट पर नजर बनाए हुए हैं. आज मैंने विकेटकीपिंग की क्योंकि उनके दाहिने कंधे में दर्द था. हम यह उम्मीद कर रहे हैं और मानकर चलें कि वो तीसरे दिन के खेल में आपको विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे.”
After retiring hurt yesterday, Rishabh Pant returns to the crease and brings up a crucial half-century for India! 🏏
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/EshYybfPA8
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 24, 2026
कोलंबो टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत पहले दिन बाएं हाथ की कलाई में लगी चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. अच्छी खबर ये रही कि भारतीय टीम के लिए वो दोबार बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने अपने ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए. ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर भारत ने शतकीय साझेदारी भी निभाई और टीम को 500 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

