Close Menu
    What's Hot

    Druv Rathee: ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा, दोबारा CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई | National

    October 11, 2026

    kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

    October 11, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में हार्म-रिडक्शन सर्विसेज से ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को मिली मजबूती
    पंजाब

    पंजाब में हार्म-रिडक्शन सर्विसेज से ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को मिली मजबूती

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 26, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • संवेदनशीलता, उपचार और सम्मानजनक पुनर्समावेशन पंजाब के नुकसान-न्यूनकरण दृष्टिकोण (हार्म-रिडक्शन एप्रोच) के केंद्र में: डॉ. बलबीर सिंह

    चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदान की जा रही नुकसान-न्यूनकरण सेवाएं ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान का एक महत्त्वपूर्ण घटक हैं और नशे की समस्या के खिलाफ राज्य की लड़ाई में एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभर रही हैं।

    सब्सटांस यूज़ डिसॉर्डर (SUD) से पीड़ित लोग राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 547 आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) केंद्रों और पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा संचालित 47 ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (OST) केंद्रों के साथ-साथ टारगेटेड इंटरवेंशन सेवाओं के माध्यम से नुकसान-न्यूनकरण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, नुकसान-न्यूनकरण में ऐसे कई हस्तक्षेप शामिल हैं, जिनका उद्देश्य नशीली दवाओं के सेवन से जुड़े स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्प्रभावों को कम करना है, जिसमें एचआईवी का संक्रमण भी शामिल है। केवल नशीली दवाओं के सेवन पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, नुकसान-न्यूनकरण दृष्टिकोण इससे जुड़े विभिन्न ज़ोख़िम कारकों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास करता है, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके। प्रमाणों से पता चला है कि जब नुकसान-न्यूनकरण उपायों को पर्याप्त स्तर और व्यापक कवरेज के साथ लागू किया जाता है, तो वे इंजेक्शन के माध्यम से नशीली दवाओं का सेवन करने वाले लोगों में एचआईवी महामारी को रोकने, उसकी गति को धीमा करने और यहाँ तक कि उसे समाप्त करने में मदद कर सकते हैं। इन सेवाओं से हेपेटाइटिस बी और सी जैसे अन्य रक्त-जनित संक्रमणों की रोकथाम, ओवरडोज़ से होने वाली मौतों में कमी, अपराध की प्रवृत्ति को कम करने और सामाजिक बहिष्कार को दूर करने में भी मदद मिलती है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नुकसान-न्यूनकरण को नशे की समस्या के प्रति सरकार की व्यापक रणनीति का एक आवश्यक हिस्सा बताया है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमें पीड़ित लोगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना होगा और उन्हें उपचार के साथ-साथ सम्मानजनक पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक कौशल भी उपलब्ध करवाने होंगे।” उन्होंने सरकार के उस दृष्टिकोण को स्पष्ट किया, जिसमें प्रभावित लोगों को कलंक के कारण उपचार से और दूर होने देने के बजाय उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

    राज्य में सबसे बड़ा नुकसान-न्यूनकरण हस्तक्षेप 500 से अधिक OOAT केंद्रों के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जहाँ मरीज़ परामर्श प्राप्त करने के साथ-साथ ओपिओइड उपयोग विकार के उपचार तथा तीव्र या दीर्घकालिक दर्द के प्रबंधन के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएँ सरकारी मनोचिकित्सक द्वारा जारी पर्चे के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं। इस आउटपेशेंट उपचार रणनीति के तहत ब्यूप्रेनॉर्फिन (BPN) या ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन के संयोजन की दवा दी जाती है। यह दवा नशे की लत पैदा करने वाले ओपिओइड पदार्थों के प्रभाव की नकल करती है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भी अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित है।

    मरीज निर्धारित खुराक लेने के लिए प्रतिदिन OOAT केंद्र आते हैं। निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले मरीज़ों को निश्चित दिनों के लिए घर ले जाने हेतु दवा की खुराक भी दी जाती है। एम्स दिल्ली के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर (NDDTC) के प्रोफेसर डॉ. अतुल अंबेकर के अनुसार, “ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन ट्रीटमेंट (OST) या ओपिओइड एगोनिस्ट ट्रीटमेंट के नाम से जाना जाने वाला यह उपचार ओपिओइड निर्भरता के दीर्घकालिक उपचार के लिए पहली पसंद माना जाता है।”

    उपचार की प्रकृति के बारे में बताते हुए डॉ. अतुल अंबेकर ने स्पष्ट किया कि, “चूँकि इस उपचार में दी जाने वाली दवा भी नशे की लत पैदा कर सकती है, इसलिए अक्सर गलत धारणा बन जाती है कि इसमें एक नशे की जगह दूसरे नशे को लिया जा रहा है। लोगों को यह समझने की आवश्यकता है कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक (कई वर्षों तक और संभवतः जीवनभर प्रतिदिन) दवा लेनी पड़ सकती है। केवल रोज़ाना एक गोली लेना किसी व्यक्ति को ‘नशे का आदी’ नहीं बना देता।”

    इस कार्यक्रम के तहत नशीली दवाओं का सेवन करने वाले लोगों को इससे जुड़े स्वास्थ्य ज़ोख़िमों के बारे में जागरूक किया जाता है और उन्हें उपचार लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जो लोग अब भी इंजेक्शन के ज़रिए नशीली दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें स्वास्थ्य टीमें सुरक्षित तरीके से इंजेक्शन लेने के बारे में परामर्श देती हैं। इसमें किसी दूसरे व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल न करने और एचआईवी व हेपेटाइटिस जैसे संक्रमणों के ख़तरे को कम करने वाली सुरक्षित इंजेक्शन प्रक्रियाएँ अपनाने पर ज़ोर दिया जाता है।

    राज्य ने उपचार के विकल्पों का भी विस्तार किया है, जिसमें विशेष रूप से लिक्विड मेथाडोन के माध्यम से ओरल सब्स्टीट्यूशन थेरेपी शामिल है। ब्यूप्रेनॉर्फिन के विकल्प के रूप में छह समर्पित मेथाडोन क्लीनिक अब फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, मोहाली और जालंधर में संचालित हो रहे हैं। राज्य छह और मेथाडोन मेंटेनेंस ट्रीटमेंट केंद्र स्थापित कर रहा है, जिससे ऐसे समर्पित केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।

    ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (NACO) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू की जा रही मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी लंबे समय से ओपिओइड निर्भरता से जूझ रहे लोगों के लिए एक प्रभावी उपचार विकल्प उपलब्ध करवाती है। यह व्यापक दृष्टिकोण उपचार के परिणामों को बेहतर बनाने और मरीज़ों को अपने परिवार तथा समाज में सफलतापूर्वक पुनः शामिल होने में मदद करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा
    Next Article गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर, CM

      October 10, 2026

      पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने मान सरकार से मिलाया हाथ

      October 10, 2026

      दूसरे राज्यों से हरियाणा में धान-बाजरा लाने वाले वाहनों पर होगी कड़ी निगरानी

      October 10, 2026

      दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले…

      October 9, 2026

      पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब…

      October 9, 2026

      अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में…

      October 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Druv Rathee: ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा, दोबारा CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई | National

      By परवेश चौहानOctober 11, 2026

      ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा नई दिल्ली. शनिवार को हिरासत में लिए गए…

      kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

      October 11, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.