Close Menu
    What's Hot

    FSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा

    August 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports

    August 26, 2026

    UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026

      रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय

      August 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»FSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा
    दुनिया

    FSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ग्राहकों को भ्रमित और गुमराह करने वाले विज्ञापनों और दावों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा डाबर सहित कई कंपनियों पर की गई कार्रवाइयों का असर दिखने लगा है। अब खाद्य पदार्थ बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियां इस तरह के दावे वापस ले रही हैं और पैकेजिंग में बदलाव कर रही हैं। यह जानकारी खुद FSSAI ने दी है। FSSAI ने बार-बार कहा है कि फूड लेबल और विज्ञापनों में फायदों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताना चाहिए और न ही किसी प्रोडक्ट की न्यूट्रीशन वैल्यू या सेहत पर असर के बारे में गुमराह करने वाली बात कहनी चाहिए।

    इन कंपनियों ने उठाए कदम

    भारत में कैडबरी डेयरी मिल्क, बॉर्नविटा और ओरियो बिस्किट बनाने वाली कंपनियों के साथ-साथ नारियल तेल और एनर्जी ड्रिंक्स बेचने वाली कंपनी एमवे ने FSSAI के नोटिस के बाद गुमराह करने वाले लेबल दावे वापस ले लिए हैं और प्रोडक्ट की पैकेजिंग में बदलाव किया है। इनके अलावा, फ्राइड स्नैक्स, बेबी फूड और प्रोटीन पाउडर बेचने वाली दूसरी बड़ी कंपनियों ने भी इसी तरह के कदम उठाए हैं। यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

    Major Food Business Operators (FBOs) have taken prompt corrective action following notices issued by FSSAI.

    Measures include withdrawing misleading label claims and revising product packaging to ensure consumer safety and regulatory compliance.#FSSAIAction #FSSAINotice pic.twitter.com/3HEU8RweZP

    — FSSAI (@fssaiindia) August 25, 2026

    कंपनियों ने उठाए हैं ये कदम

    फूड रेग्युलेटर ने उन कई फूड बिजनेस के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी है जो प्रोडक्ट लेबल, विज्ञापनों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गुमराह करने वाले दावे करते पाए गए थे। FSSAI के दखल के बाद, कंपनियों ने या तो दावे हटा दिए हैं, अपनी पैकेजिंग में बदलाव किया है या सुधार के उपाय पूरे होने तक प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक दी है।

    इन कंपनियों ने दावे हटाए

    कैडबरी डेयरी मिल्क, बॉर्नविटा और ओरियो जैसे मशहूर ब्रांड बनाने वाली कंपनी मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर सेहत और न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्वों) की तुलना को लेकर गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप लगा था। FSSAI के मुताबिक, कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इन दावों और उनसे जुड़े विज्ञापनों को हटा लिया है और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।

    सप्लीमेंट कंपनी ने विज्ञापन वापस लिए

    न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट, प्रोटीन पाउडर और हेल्थ फूड के लिए जानी जाने वाली कंपनी सैपियंस लैब्स पर गुमराह करने वाले दावे करने के लिए सवाल उठाए गए थे। FSSAI ने बताया कि कंपनी ने जवाब दिया और ऐसे सभी दावों और विज्ञापनों को वापस ले लिया।

    फ्लिपकार्ट से स्नैक प्रोडक्ट्स हटे

    रेगुलेटर ने विची एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बेचे जाने वाले और JJ फूड्स द्वारा प्रॉसेस और पैक किए गए एक प्रोडक्ट पर भी सवाल उठाए थे। यह कंपनी JJ ब्रांड के तहत स्नैक प्रोडक्ट्स और फ्रायम्स बेचती है। यह उल्लंघन एक भ्रामक ट्रेड नेम से जुड़ा था। सुधारात्मक कार्रवाई के तहत, फ्लिपकार्ट ने FSSAI को सूचित किया कि फूड बिजनेस ऑपरेटर ने प्लेटफॉर्म से प्रॉडक्ट को हटा दिया है।

    एमवे ने ‘100%’ वाला दावा हटाया

    एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड अपने एक प्रोडक्ट पर ‘100% शुद्ध नारियल तेल’ शब्द का इस्तेमाल कर रही थी। FSSAI ने कहा कि यह इस्तेमाल ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006’ और विज्ञापन से जुड़े नियमों का उल्लंघन था। साथ ही, यह फूड प्रोडक्ट के लेबल और प्रचार सामग्री पर ‘100’ शब्द का इस्तेमाल बंद करने से जुड़ी सलाह के भी खिलाफ था। कंपनी ने नियमों के पालन के बारे में जवाब देते हुए पुष्टि की कि उसने स्वेच्छा से प्रोडक्ट की पैकेजिंग और प्रचार सामग्री से ‘100%’ शब्द हटा दिया है। उसने रेग्युलेटर को यह भी बताया कि इस दावे वाले पुराने स्टॉक को बिक्री के चैनलों से हटा लिया गया है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      7% सालाना इन्क्रीमेंट या ज्यादा फिटमेंट फैक्टर? किस फॉर्मूले से कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा सैलरी, समझें पूरा गणित

      August 26, 2026

      हरियाणा में सोना हुआ इतना महंगा, खरीदने से पहले जान लें नया रेट

      August 26, 2026

      सोना खरीदने से पहले जानें आज का भाव! 24K Gold पहुंचा ₹15,866 प्रति ग्राम, जानें चांदी का हाल

      August 26, 2026

      पंजाब-हरियाणा में आज सोने के भाव ने पकड़ी रफ्तार! जानें चांदी के हाल

      August 25, 2026

      TCS की बड़ी कामयाबी, पोर्शे की IT कंपनी खरीदी, अब स्पोर्ट्स कार को करेगी AI से लैस

      August 25, 2026

      अगर 2.5 रहा फिटमेंट फैक्टर तो क्या होगा सैलरी पर असर, कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

      August 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      FSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा

      By परवेश चौहानAugust 26, 2026

      ग्राहकों को भ्रमित और गुमराह करने वाले विज्ञापनों और दावों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड…

      वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports

      August 26, 2026

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.