Bank Holiday Rakshabandhan 2026: अगर आपको पासबुक अपडेट कराने, चेकबुक के लिए आवेदन करने, लॉकर से जुड़ा काम निपटाने या बैंक की किसी अन्य शाखा-आधारित सेवा के लिए जाना है, तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर देख लें. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
कल कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ पांग-ल्हाबसोल और श्री नारायण गुरु जयंती जैसे क्षेत्रीय अवसर भी हैं. इनकी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाओं का कामकाज बंद रहेगा. इन शहरों और राज्यों में 28 अगस्त को बैंक बंद रहने वाले हैं:
लखनऊ, कानपुर, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, भोपाल, जयपुर, देहरादून, शिमला, श्रीनगर, जम्मू, गंगटोक, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम. इसके अलावा गुजरात में रक्षाबंधन के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
इन त्योहारों के कारण भी बैंक रहेंगे बंद
केरल में महान समाज सुधारक श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, सिक्किम में पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंकिंग सेवाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा.
29 से 31 अगस्त तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल
आने वाले दिनों में बैंक खुलने और बंद रहने का शेड्यूल इस प्रकार है:
29 अगस्त (शनिवार): बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है.
30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.
31 अगस्त (सोमवार): बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा ऑनलाइन काम
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैसे निकालने, बिल भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन के लिए मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, मेंटेनेंस या तकनीकी समस्या के कारण कभी-कभी इन सेवाओं में भी अस्थायी परेशानी आ सकती है.
बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग होती हैं। इसलिए शाखा जाने से पहले RBI का हॉलिडे कैलेंडर देखना या अपनी स्थानीय बैंक शाखा से जानकारी लेना बेहतर रहेगा.

