नई दिल्ली. भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जिस इरादे से पहुंची थी उसके करीब पहुंची लेकिन कामयाब नहीं हो पाई. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरी और उसके नाम ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया जो कोई नहीं चाहेगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत करने के लिए भारतीय टीम को दोनों टेस्ट जीतना था लेकिन सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा. भारत को 1-0 से जीत तो मिली लेकिन शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
कोलंबो में खेले गए टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत जीत दर्ज करने की स्थिति में था लेकिन हाथ आए मौके को गंवा दिया. भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था लेकिन सोनल दिनुशा ने नीचले क्रम के बैटर के साथ मिलकर मैच बचा लिया. 229 रन पर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए थे और जब खेल खत्म होने की घोषणा की गई तो स्कोर 9 विकेट पर 429 रन था. पूरे दिन के खेल में सिर्फ 17 ओवर बाकी रह गया था और मैच ड्रॉ कराने पर सहमति बनीं. गिल भारत के पहले ऐसे टेस्ट कप्तान बन गए, जिनकी कप्तानी में टीम ने फॉलोऑन देने के बाद मैच जीता नहीं, बल्कि ड्रॉ कराया.
Sri Lanka’s resilience with the bat ensures that only three wickets fall on the final day. The two teams shake hands after a hard-fought Test, which ends in a draw.#TeamIndia win the series 1-0.
Details – https://t.co/Uh4Xgn8rB5 pic.twitter.com/spxoqmBzct
— BCCI (@BCCI) August 27, 2026
भारतीय टीम ने अब तक टेस्ट इतिहास में नौ बार विरोधी टीम को फॉलोऑन दिया. सबसे पहले 1987 में कपिल देव की कप्तानी में कटक टेस्ट में भारत ने फॉलोऑन देने के बाद जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी. इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारत ने फॉलोऑन देकर जीत दर्ज किया था.
DRAW IN COLOMBO! 🇱🇰🤝 🇮🇳
Sri Lanka declare and the 2nd Test ends in a draw! Incredible resilience from Sonal Dinusha and the tail to hold out.
India take the series 1-0, but massive pride in this team effort!👏 #SLvIND #SriLankaCricket pic.twitter.com/bM9cjO9kri
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 27, 2026
शुभमन गिल भारत के एक मात्र कप्तान बन गए जिन्होंने विरोधी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर तो किया लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रहे. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच ड्रॉ कराया.

