Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Alert 30 August: आज Heavy Rain का अलर्ट! 26 States में बरसेंगे बादल, दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट | National

    August 30, 2026

    आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज? हाथों की इन रेखाओं में प्रेम विवाह के संकेत, ऐसे करें चेक – News18 हिंदी

    August 30, 2026

    PM Modi Visit: पीएम मोदी सेंट्रल एशिया के दौरे पर रवाना, SCO समिट में लेंगे हिस्सा, पुतिन से होगी मुलाकात ! | National

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert 30 August: आज Heavy Rain का अलर्ट! 26 States में बरसेंगे बादल, दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट | National

      August 30, 2026

      PM Modi Visit: पीएम मोदी सेंट्रल एशिया के दौरे पर रवाना, SCO समिट में लेंगे हिस्सा, पुतिन से होगी मुलाकात ! | National

      August 30, 2026

      बॉम्बे हाईकोर्ट ने एफडीए अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- खुद को भगवान समझते हैं क्या?

      August 29, 2026

      बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा रद्द की, जानें कारण

      August 29, 2026

      गुरुग्राम में कोल्ड कॉफी ने उड़ाए होश, बर्फ की जगह निकले प्लास्टिक के टुकड़े

      August 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»CNG Rate Hike: दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, चेक करें नए रेट | Delhi
    दिल्ली

    CNG Rate Hike: दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, चेक करें नए रेट | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi CNG price hike August 29 2026 latest rate, CNG price in Delhi NCR after IGL hike, Noida Ghaziabad CNG latest price August 2026, Gurugram Meerut CNG price latest update, IGL CNG price hike due to rising LNG cost, Delhi NCR CNG rate increase 3.89 per kg, दिल्ली CNG रेट बढ़ा, दिल्ली NCR CNG कीमत, IGL CNG Price Hike, CNG के नए रेट
    26 अगस्त यानी आज से दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है।

    Delhi-NCR CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 29 अगस्त सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस साल CNG की कीमत में पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई है। बीती मई के बाद पहली बार दाम बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की बढ़ती कीमतों और आयात लागत में इजाफे को मुख्य वजह बताया है।

    दिल्ली-NCR में CNG की नई कीमतें

    दिल्ली: ₹86.98 प्रति किलो
    नोएडा: ₹95.59 प्रति किलो
    गाजियाबाद: ₹95.59 प्रति किलो
    मेरठ: ₹95.47 प्रति किलो
    गुरुग्राम: ₹92.01 प्रति किलो

    फिर क्यों बढ़ गए CNG के दाम?

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक CNG के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इंपोर्टेड LNG से पूरा किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतों का असर अब सीएनजी की लागत पर पड़ रहा था, जिस वजह से कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। इंटरनेशनल एनर्जी मार्केट पर ईरान-अमेरिका युद्ध का काफी असर पड़ा है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से LNG की सप्लाई और समुद्री कार्गो आवाजाही पर दबाव बढ़ा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय गैस बाजार में कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।

    मई में भी बढ़े थे CNG के रेट

    साल 2026 में सीएनजी की कीमतें पांच बार बढ़ाई जा चुकी हैं। इससे पहले मई में कंपनी ने करीब 10 दिनों के भीतर अलग-अलग चरणों में कुल 6 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की थी। उस समय भी वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को प्रमुख कारण बताया गया था। अब अगस्त में हुई नई बढ़ोतरी से CNG पर निर्भर लाखों वाहन मालिकों का खर्च बढ़ सकता है।

    टैक्सी और माल ढुलाई पर पड़ेगा असर

    CNG की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ निजी कार चलाने वालों तक सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा, टैक्सी, कैब और माल ढोने वाले वाहन CNG पर चलते हैं। ऐसे में ईंधन लागत बढ़ने से परिवहन और माल ढुलाई की लागत पर भी दबाव बढ़ सकता है। अगर यह अतिरिक्त लागत लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका असर यात्री किराए और माल भाड़े पर भी देखने को मिल सकता है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़ी हलचल?

    अंतरराष्ट्रीय LNG बाजार में कीमतों में तेजी के पीछे कई कारक बताए जा रहे हैं। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार मार्गों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इसके अलावा यूरोप में सर्दियों से पहले गैस भंडारण की तैयारी भी वैश्विक LNG मांग पर दबाव डाल रही है। भारत जैसे देश में CNG के लिए आयातित LNG का एक हिस्सा इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी का असर घरेलू गैस की लागत पर पड़ सकता है। यही वजह है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में होने वाले बदलाव का असर अब दिल्ली-NCR में भी दिखाई दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleind vs SL: शुभमन गिल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान | Sports
    Next Article हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या से सनसनी, जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोली; इस गैंग का नाम आया सामने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में अग्नि सुरक्षा नियमों में बड़ा बदलाव, इमारतों में इमरजेंसी पावर बैकअप अनिवार्य

      August 29, 2026

      दिल्ली में मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

      August 28, 2026

      Raksha Bandhan: हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, आज दोपहर 12 बजे से उठाएं लाभ | Haryana

      August 27, 2026

      Delhi Drain Tragedy: 75 घंटे बाद जसोला के नाले में मिला मिथुन का शव, खुले नाले ने छीनी एक और जिंदगी | Delhi

      August 26, 2026

      दिल्ली-NCR में बिकेगा 20 रुपये सस्ता प्याज, केंद्र सरकार का अनोखा प्लान, जानें कब से मिलेगा

      August 25, 2026

      दिल्ली में चीनी, प्याज की बेलगाम कीमतों पर मुख्यमंत्री कर रहीं बैठक, उपलब्धता की भी होगी समीक्षा

      August 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Alert 30 August: आज Heavy Rain का अलर्ट! 26 States में बरसेंगे बादल, दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट | National

      By अंकित कुमारAugust 30, 2026

      रविवार, 30 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा नई दिल्ली. मानसून का कहर अभी कुछ दिन…

      आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज? हाथों की इन रेखाओं में प्रेम विवाह के संकेत, ऐसे करें चेक – News18 हिंदी

      August 30, 2026

      PM Modi Visit: पीएम मोदी सेंट्रल एशिया के दौरे पर रवाना, SCO समिट में लेंगे हिस्सा, पुतिन से होगी मुलाकात ! | National

      August 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.