
172 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
Boat Capsized, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नॉर्थ साइप्रस के पास 260 से ज्यादा लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल ने कहा कि नाव पलटने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि 172 और लोगों को बचा लिया गया है और 89 लोग अभी भी लापता हैं।
उस्टेल ने कहा कि कटमरैन स्टाइल का यह जहाज काइरेनिया पोर्ट से रवाना हुआ था और किनारे से कुछ किलोमीटर दूर डूबने लगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। तुर्की साइप्रस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर एरहान अरिकली ने तुर्की न्यूज एजेंसी अनादोलू को बताया कि घायल लोगों को गिरने पोर्ट लाने और फिर उन्हें लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है।
राहत और बचाव कार्य तेज
उस्टेल ने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके लिए हिम्मत और सब्र की दुआ करता हूं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं।
हमारे राज्य के सभी इंस्टीट्यूशन राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। हम बहुत सावधानी से सर्च और रेस्क्यू आॅपरेशन कर रहे हैं और डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं। इलाके के हॉस्पिटल को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर कोई भी मेडिकल मदद दे सकें।
