Close Menu
    What's Hot

    हाय रे फूटी किस्मत! 13 साल के टी20 करियर में पहली बार झटका 5 विकेट, मैच हो गया रद्द | Sports

    August 30, 2026

    नॉर्थ साइप्रस के पास पलटी 267 लोगों से भरी नाव, 7 की मौत, 89 लापता

    August 30, 2026

    ज्यादा पेशाब, ज्यादा प्यास…30 की उम्र में डायबिटीज के ये शुरुआती संकेत – News18 हिंदी

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नॉर्थ साइप्रस के पास पलटी 267 लोगों से भरी नाव, 7 की मौत, 89 लापता

      August 30, 2026

      पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 36 देशों से मिल चुके सम्मान

      August 30, 2026

      इस हफ्ते 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी के दिन भी कौन सी सुविधाएं मिलती हैं

      August 30, 2026

      समय रैना का नया बखेड़ा, शो में बिहारियों पर किए कमेंट पर विवाद, मनोज बाजपेयी बोले- मजाक करते हो तो… | Entertainment

      August 30, 2026

      IMD Weather Alert 30 August: आज Heavy Rain का अलर्ट! 26 States में बरसेंगे बादल, दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट | National

      August 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»हाय रे फूटी किस्मत! 13 साल के टी20 करियर में पहली बार झटका 5 विकेट, मैच हो गया रद्द | Sports
    खेल

    हाय रे फूटी किस्मत! 13 साल के टी20 करियर में पहली बार झटका 5 विकेट, मैच हो गया रद्द | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में झटका 5 विकेट

    नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम एक तरफ ट्राई सीरीज में खेल रही है तो वहीं उनकी टीम के स्टार गेंदबाज टी20 लीग में जलवा बिखेर रहे हैं. तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अपने टी20 करियर में एक खास उपलब्धि हासिल की. वो 13 साल में पहली बार इस फॉर्मेट में 5 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए. अफसोस की बात यह कही कि इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया. मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और इसे रद्द करना पड़ा.

    साउथ अफ्रीका के 32 साल के नॉर्खिया इस समय यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 में खेल रहे हैं. बेलफास्ट वूल्व्स के खिलाफ उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला. उन्होंने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. नॉर्खिया इस टूर्नामेंट के इतिहास में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड ने ये कारनामा अंजाम दिया था. उन्होंने एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी.

    A Anrich Nortje 🖐️ wicket haul is all we needed to make our Saturday a 🥳🎉😍🫰💯#ETPL pic.twitter.com/cviunloewf

    — European T20 Premier League (ETPL) (@etplofficial) August 29, 2026

    नॉर्खिया ने ETPL के इस पहले सीजन को चोट के वापसी करने के लिए चुना. इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने उतरे इस गेंदबाज को चोट लगी थी. तब से अब तक वो मैदान से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को मुकाबला खेला था. चोट की वजह से उनको आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर होना पड़ा था.

    ETPL में वापसी के अपने पहले मुकाबले में नॉर्खिया ने रॉटरडैम डॉकर्स की ओर से एम्स्टर्डम फ्लेम्स के खिलाफ दो विकेट चटकाए. इसके बाद 29 अगस्त को स्पोर्टपार्क डुइवर्स्टेइन, वूरबर्ग में बेलफास्ट वूल्व्स के खिलाफ उन्होंने अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया.

    इस टूर्नामेंट में बेलफास्ट वूल्व्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल कर रहे हैं. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रॉटरडैम डॉकर्स के लिए खेलते हुए नॉर्खिया 5वें ओवर में गेंदबाजी रन आए. उन्होंने आते ही टिम टेक्टर का विकेट चटकाया, फाफ डु प्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा. नौवें ओवर में दोबारा से दूसरे स्पेल लेकर आए नॉर्खिया ने डेवोन कॉनवे 41 रन के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर लॉर्कन टकर का विकेट झटका. इस स्पेल में नॉर्खिया ने चार रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. तीसरे स्पेल को लेकर 17वें ओवर में वापसी की और ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई.. ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी मैनेंटी भी आउट हो गए. इसके बाद उन्होंने पारी का 19वां ओवर भी डाला और केवल चार रन दिए. इस तरह नॉर्खिया ने अपने चार ओवर में महज 11 रन देकर पांच विकेट पूरे किए.

    13 साल के बाद टी20 क्रिकेट में नॉर्खिया पहली बार 5 विकेट लेने में कामयाब हुए लेकिन अफसोस यह मैच पूरा नहीं खेला जा सका. वूल्व्स ने 20 ओवर में 156/9 रन बनाए. बारिश की वजह से रॉटरडैम डॉकर्स के सामने 14 ओवर में 121 रन का संशोधित लक्ष्य रखा गया. डॉकर्स की टीम महज 1 ही ओवर खेल पाई और बारिश ने मैच रोक दिया. इसके बाद इसे दोबारा शुरू नहीं कराया जा सका. दोनों टीमों के बीच अंक बांट दिए गए।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनॉर्थ साइप्रस के पास पलटी 267 लोगों से भरी नाव, 7 की मौत, 89 लापता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      गंभीर और शुभमन गिल तैयार कर रहे श्रेयस अय्यर का बैकअप, 2027 ODI वर्ल्ड कप में अचानक हुई 1 खिलाड़ी की एंट्री | Sports

      August 30, 2026

      कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी का करिश्मा, रोहित-विराट जैसा चलाया दिमाग, DRS के फैसले ने मचाई हलचल | Sports

      August 30, 2026

      World Record: 51 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाई तबाही, 5 विकेट हॉल बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

      August 30, 2026

      बहानेबाज पाकिस्तानी बल्लेबाज, गेंदबाजों के डर से चोट का बनाता बहाना, पूर्व चयनकर्ता ने खोली पोल | Sports

      August 30, 2026

      उनको नहीं पता था मैं विकेट टेकर हूं, वैभव सूर्यवंशी बोले- ईशान भैय्या को लगा था … बताया कैसे झटके विकेट | Sports

      August 29, 2026

      पाकिस्तान की हुई दुर्दशा, ओली रॉबिन्सन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 142 साल में के इतिहास में पहली बार ऐसा कमाल | Sports

      August 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हाय रे फूटी किस्मत! 13 साल के टी20 करियर में पहली बार झटका 5 विकेट, मैच हो गया रद्द | Sports

      By परवेश चौहानAugust 30, 2026

      तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में झटका 5 विकेट नई दिल्ली. साउथ…

      नॉर्थ साइप्रस के पास पलटी 267 लोगों से भरी नाव, 7 की मौत, 89 लापता

      August 30, 2026

      ज्यादा पेशाब, ज्यादा प्यास…30 की उम्र में डायबिटीज के ये शुरुआती संकेत – News18 हिंदी

      August 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.