Close Menu
    What's Hot

    5 महीने से बाहर बैठे हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया में वापसी तय! अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मिलेगा मौका | Sports

    August 31, 2026

    Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

    August 31, 2026

    हाथी, कछुआ, गरुड़…ये मूर्तियां बढ़ देंगी घर की खुशहाली, पंडित जी से जानिए कहां रखें – News18 हिंदी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

      August 30, 2026

      एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

      August 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment
    Breaking News

    Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 31, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mansi Parekh Kailash Mansarovar Yatra, Mansi Parekh latest news today, Mansi Parekh missing reports clarification, Mansi Parekh returns safely to Mumbai, Mansi Parekh Kailash journey experience, Mansi Parekh Nepal Tibet flood update, मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर यात्रा, मानसी पारेख लेटेस्ट न्यूज, मानसी पारेख बाढ़ अपडेट, कैलाश मानसरोवर यात्रा
    एक्ट्रेस मानसी पारेख ने सुरक्षित मुंबई वापसी की जानकारी खुद शेयर की है।

    Mansi Parekh Kailash Yatra: टीवी एक्ट्रेस मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने गई थीं, तभी नेपाल में तबाही आ गई। नेपाल में आई तबाही में सैकड़ों भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर थी। सोशल मीडिया पर मानसी पारेख के लापता होने की भी अफवाहें चल रही थीं, तभी एक्ट्रेस ने सुरक्षित मुंबई लौटने की बात कही है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए साफ किया कि वह सुरक्षित हैं। मानसी पारेख ईशा फाउंडेशन के साथ करीब 93 लोगों के समूह में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने अपने अनुभवों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ऊंचाई वाले इलाकों में पैदल चलने, खराब मौसम का सामना करने और कैलाश के अद्भुत नजारों को देखने के अनुभव को याद किया।

    मुंबई एयरपोर्ट पर भावुक दिखा माहौल

    मानसी पारेख के मुंबई लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर भावुक दृश्य देखने को मिले। बाढ़ और खराब मौसम के कारण कई परिवार अपने प्रियजनों को लेकर चिंतित थे। ऐसे माहौल में यात्रा से लौटे लोगों का अपने परिवारों से मिलना बेहद भावुक कर देने वाला था। मानसी ने भी अपनी यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए इसे जिंदगी भर याद रहने वाला सफर बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तिब्बती संस्कृति के मुताबिक ‘घोड़े के साल’ में कैलाश की यात्रा करना 13 बार कैलाश की परिक्रमा के बराबर माना जाता है। यह उनके जीवन की ऐसी यात्रा है, जो हमेशा उनके दिल में बसी रहेगी।

     

    View this post on Instagram

     

    20 किमी पैदल, फिर घोड़े से पूरा किया सफर

    मानसी ने वीडियो में बताया कि कैलाश यात्रा के दौरान उन्हें ऊंचाई वाले इलाके में करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। खराब मौसम और बारिश ने भी यात्रा को चुनौतीपूर्ण बनाया। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने यात्रा के लिए सुबह करीब 5 बजे बिना अलार्म के ही उठने की बात कही, क्योंकि वह बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने ऊंचाई वाले इलाके में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और त्वचा की देखभाल से जुड़े अपने अनुभव भी शेयर किए। मानसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहाड़ों में मेकअप का कोई खास मतलब नहीं रह जाता और वहां सबसे ज्यादा जरूरी सनब्लॉक होता है।

    पहाड़ों के बीच शुरू हुई आध्यात्मिक यात्रा

    मानसी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत यमद्वारा से हुई। उनके अनुसार, इस जगह का आध्यात्मिक महत्व है। यह यात्रा को पुराने दुखों, शिकायतों और परेशानियों को पीछे छोड़कर एक नए आध्यात्मिक अनुभव की ओर बढ़ने के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और बारिश शुरू होने के आसार नजर आने लगे। इसके बावजूद समूह ने अपनी यात्रा जारी रखी। जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती गई, पहाड़ों के नजारे और ज्यादा खूबसूरत होते गए। इसी दौरान एक्ट्रेस को कैलाश पर्वत का पूर्वी छोर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि उस दृश्य ने उन्हें भीतर से बेहद शांत कर दिया और उन्हें लगा कि पूरी यात्रा का संघर्ष सार्थक हो गया।

    आखिरी 1 किलोमीटर घोड़े पर पूरा किया

    मानसी ने बताया कि कैलाश के पूर्वी छोर के दर्शन के बाद उन्होंने यात्रा का अंतिम करीब एक किलोमीटर हिस्सा घोड़े पर बैठकर पूरा करने का फैसला किया। उनके साथ उनका शेरपा भी था। एक्ट्रेस के लिए यह पल बेहद खास रहा। उन्होंने यात्रा को समर्पण, बदलाव और स्वयं के भीतर विलीन होने से जोड़ते हुए कहा कि इस सफर ने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया। उनका कहना है कि कैलाश यात्रा उनके अब तक के सबसे खास अनुभवों में से एक बन गई है।

    जिस जगह हुआ था स्वागत, वहीं आई बाढ़

    मानसी पारेख की यात्रा का सबसे भावुक पहलू उस जगह से जुड़ा है, जहां कुछ दिन पहले उनका स्वागत हुआ था। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह तिब्बत के ग्यारोंग पोर्ट से गुजरी थीं। इसके बाद यह इलाका अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हो गया। मानसी ने सोशल मीडिया पर बाढ़ और तबाही का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अगले दिन सुबह इसी जगह पहुंचना था। उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पहले इसी स्थान पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ था और अब वही इलाका पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

    कैलाश मानसरोवर कहां स्थित है?

    कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित हैं। दोनों पश्चिमी तिब्बत के नगरी प्रीफेक्चर के बुरांग काउंटी में आते हैं। यह क्षेत्र भारत और नेपाल की सीमाओं के करीब स्थित है और हिंदू, बौद्ध, जैन तथा बोन परंपरा में इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। मानसी पारेख के लिए यह यात्रा अब सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव बन गई है जिसे वह जीवनभर अपने साथ रखने वाली हैं। एक तरफ कैलाश के शांत और विराट पहाड़ों ने उन्हें आध्यात्मिक सुकून दिया, तो दूसरी ओर उसी यात्रा से जुड़े इलाके में आई प्राकृतिक आपदा ने इस सफर की यादों को और भी गहरा बना दिया।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथी, कछुआ, गरुड़…ये मूर्तियां बढ़ देंगी घर की खुशहाली, पंडित जी से जानिए कहां रखें – News18 हिंदी
    Next Article 5 महीने से बाहर बैठे हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया में वापसी तय! अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मिलेगा मौका | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

      August 30, 2026

      एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

      August 30, 2026

      नॉर्थ साइप्रस के पास पलटी 267 लोगों से भरी नाव, 7 की मौत, 89 लापता

      August 30, 2026

      पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 36 देशों से मिल चुके सम्मान

      August 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      5 महीने से बाहर बैठे हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया में वापसी तय! अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मिलेगा मौका | Sports

      By परवेश चौहानAugust 31, 2026

      हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अपडेट नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक…

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      हाथी, कछुआ, गरुड़…ये मूर्तियां बढ़ देंगी घर की खुशहाली, पंडित जी से जानिए कहां रखें – News18 हिंदी

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.