Close Menu
    What's Hot

    नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

    August 31, 2026

    हमने कांग्रेस से कई गुणा ज्यादा नौकरियां देकर योग्य युवाओं का आत्मसम्मान लौटाया है : सीएम

    August 31, 2026

    कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सब ठीक है? मतभेद की खबरें आई सामने, रिपोर्ट में बड़ा दावा | Sports

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      August 31, 2026

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

      August 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सब ठीक है? मतभेद की खबरें आई सामने, रिपोर्ट में बड़ा दावा | Sports
    खेल

    कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सब ठीक है? मतभेद की खबरें आई सामने, रिपोर्ट में बड़ा दावा | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shubman gill and gautam gambhir test
    कप्तान शुभमन गिल के साथ कोच गौतम गंभीर

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें इन दिनों कुछ ज्यादा ही आ रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब यह कप्तान शुभमन गिल के साथ भी होने की खबर है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम के फैसलों को लेकर नई बहस छिड़ गई है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुख्य कोच और कप्तान के बीच रणनीति को लेकर मतभेद थे. Cricblogger की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने कुछ मौकों पर गिल के फैसले को नहीं माना. इसका असर मैच के नतीजे पर पड़ सकता था.

    कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने का शानदार मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 229 रन पर 6 विकेट से आगे खेलते हुए 9 विकेट पर मेजबान टीम ने 429 रन बना दिए. सोनम दिनुशा ने शतकीय पारी खेलकर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फॉलोऑन खेलने के बाद भी श्रीलंका ने मैच बचा लिया. गॉल टेस्ट जीतने वाली भारतीय टीम को कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद सीरीज को 1-0 से जीतकर लौटी. दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने से भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को झटका लगा.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल चाहते थे कि भारत पहली पारी की घोषणा दूसरे दिन ही कर दे. कोच गौतम गंभीर कथित तौर पर चाहते थे कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल अपना शतक पूरा करें.जुरेल ने ऐसा ही किया और भारत ने पारी को 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित किया. रिपोर्ट में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि कोच गंभीर कप्तान गिल को खुलकर फैसला लेने नहीं दे रहे. कई मौकों पर कप्तान के फैसलों पर हावी हो रहे हैं.

    मैच के बाद गिल ने कहा था कि टीम ने मुकाबले को जीतने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी. जो भी किया जा सकता था वो मैदान पर करके देख लिया. उनका कहना साफ था कि मौसम को देखते हुए फॉलोऑन का फैसला लेना कभी भी आसान नहीं होता. गिल ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की थी. कप्तान का साफ कहना था कि जो भी सही लगा मैच की परिस्थिति को देखते हुए उस समय किया गया.

    Previous articleDelhi SIR: दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए 47 लाख से अधिक मतदाता, कैसे और कब जुड़वा सकते हैं नाम?
    Next articleजानें कौन हैं दिनेश कुमार खारा, क्यों हैं HDFC का CEO बनने की दौड़ में सबसे आगे?

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूड स्विंग या नशे की शुरुआत? बच्चों में दिखने वाले संकेतों को लेकर अभिभावक रहें सतर्क
    Next Article हमने कांग्रेस से कई गुणा ज्यादा नौकरियां देकर योग्य युवाओं का आत्मसम्मान लौटाया है : सीएम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      5 महीने से बाहर बैठे हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया में वापसी तय! अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मिलेगा मौका | Sports

      August 31, 2026

      पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद की होगी छुट्टी! लॉर्ड्स टेस्ट की हार से नाराज PCB, विदेशी को मिलेगी टेस्ट की कमान | Sports

      August 31, 2026

      पाकिस्तान की उड़ गई धज्जी, इंग्लैंड ने सीरीज में धो डाला, लॉर्ड्स में हरा किया काम तमाम | Sports

      August 31, 2026

      श्रीलंका से छिन जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी! होगा टूर्नामेंट से बाहर, भारत होगा महिलाओं का टूर्नामेंट | Sports

      August 30, 2026

      15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक और बड़ा कारनामा, संभाली कप्तानी, दलीप ट्रॉफी में बना खास रिकॉर्ड | Sports

      August 30, 2026

      हाय रे फूटी किस्मत! 13 साल के टी20 करियर में पहली बार झटका 5 विकेट, मैच हो गया रद्द | Sports

      August 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      By अंकित कुमारAugust 31, 2026

      Nepal Flood: पानी और मलबे की धारा सीध रास्ते में नहीं था, जिसके चलते घर…

      हमने कांग्रेस से कई गुणा ज्यादा नौकरियां देकर योग्य युवाओं का आत्मसम्मान लौटाया है : सीएम

      August 31, 2026

      कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सब ठीक है? मतभेद की खबरें आई सामने, रिपोर्ट में बड़ा दावा | Sports

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.