Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली दंगा केस में कोर्ट ने 12 आरोपी बरी किए, कहा-सिर्फ भीड़ का हिस्सा होना अपराध साबित नहीं करता

    August 31, 2026

    क्या है शेड्यूल AL, किसे भरना होता है, नहीं भरने पर मिल जाएगा नोटिस

    August 31, 2026

    पाकिस्तान ने बीच इंग्लैंड दौरे से दो खिलाड़ियों को भेजा वापस, लॉर्ड्स टेस्ट टेस्ट के बाद फैसला, क्या है पूरा मामला? | Sports

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सऊदी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

      August 31, 2026

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      August 31, 2026

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली दंगा केस में कोर्ट ने 12 आरोपी बरी किए, कहा-सिर्फ भीड़ का हिस्सा होना अपराध साबित नहीं करता
    दिल्ली

    दिल्ली दंगा केस में कोर्ट ने 12 आरोपी बरी किए, कहा-सिर्फ भीड़ का हिस्सा होना अपराध साबित नहीं करता

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Riots Case: कोर्ट ने कहा कि अभियोजन को हर आरोपी के खिलाफ उन खास कृत्यों का सबूत देना था, जिनसे अपराध हुए।
    Delhi Riots Case: कोर्ट ने कहा कि अभियोजन को हर आरोपी के खिलाफ उन खास कृत्यों का सबूत देना था, जिनसे अपराध हुए।

    कहा- आरोपी के खिलाफ निजी अपराध का सबूत जरूरी
    (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में अदालत ने हत्या,दंगा और डकैती समेत कई आरोपों का सामना कर रहे 12 लोगों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ सिर्फ इसलिए आपराधिक जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती, क्योंकि वह गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा था। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ निजी अपराध का सबूत जरूरी है।

    मामले की सुनवाई एडीशनल सेशन कोर्ट जज परवीन सिंह कर रहे थे। मामले में लोकेश सोलंकी, पंकज शर्मा, अंकित चौधरी, प्रिंस, जतिन शर्मा, हिमांशु ठाकुर, विवेक पंचाल, ऋषभ चौधरी, सुमित चौधरी, टिंकू अरोड़ा, संदीप और साहिल आरोपी थे।

    केवल भीड़ में शामिल होने के आरोप के आधार पर दोष साबित नहीं किया जा सकता

    25 अगस्त के आदेश में कोर्ट ने कहा, गैरकानूनी सभा में रहते हुए किसी व्यक्ति का घातक हथियार से लैस होना उसका व्यक्तिगत कृत्य है, जो आईपीसी की धारा 144 के तहत अपराध बनता है। सिर्फ गैरकानूनी सभा का सदस्य होने से किसी व्यक्ति पर ऐसी जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन को हर आरोपी के खिलाफ उन खास कृत्यों का सबूत देना था, जिनसे अपराध हुए। केवल भीड़ में शामिल होने के आरोप के आधार पर दोष साबित नहीं किया जा सकता।

    नाले में मिला था मुरसलीन का शव

    सभी 12 आरोपी मुरसलीन की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी थे। मुरसलीन का शव 28 फरवरी 2020 को जौहरीपुर तिराहे के पास एक नाले में मिला था। अभियोजन के मुख्य गवाह दिवेश राजपूत को मुरसलीन की हत्या का चश्मदीद बताया गया था। उस पर कई आरोपियों के नाम लेने का भी आरोप था, लेकिन सुनवाई के दौरान वह अपने बयान से मुकर गया।

    कोर्ट ने कहा कि उससे लंबी जिरह के बावजूद उसके बयान में ऐसा कुछ सामने नहीं आया, जिससे आरोपियों का गैरकानूनी भीड़ या हत्या से संबंध साबित हो। एक और गवाह निसार अहमद ने भी आरोपियों पर कोई खास कृत्य करने का आरोप नहीं लगाया। यह आरोप उस समय का था, जब वे कथित तौर पर भीड़ का हिस्सा थे।

    भीड़ की पहचान को लेकर कोर्ट का कमेंट

    कोर्ट ने कहा, सिर्फ यह कहने से कि जौहरीपुर पुलिया पर उसने जिस भीड़ को देखा था, वही उसके घर हुई घटना के लिए जिम्मेदार थी, यह नहीं माना जा सकता कि आरोपी उसके घर में तोड़फोड़, लूट और आगजनी करने वाली भीड़ का हिस्सा बने रहे।

    अदालत ने उस पुलिस गवाह पर अभियोजन की निर्भरता भी खारिज कर दी, जो भीड़ में मौजूद लोगों की पहचान नहीं कर सका था। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के नाम पुकारे जाने की आवाज सुन लेना उनकी पक्की पहचान नहीं माना जा सकता।

    हिमांशु पर मोबाइल रखने का आरोप साबित

    हालांकि, कोर्ट ने हिमांशु ठाकुर को आपीसी की धारा 411 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने पाया कि मुरसलीन का मोबाइल फोन हिमांशु के पास से मिला था और वह उस हैंडसेट में सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या है शेड्यूल AL, किसे भरना होता है, नहीं भरने पर मिल जाएगा नोटिस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए 47 लाख से अधिक मतदाता, कैसे और कब जुड़वा सकते हैं नाम?

      August 31, 2026

      Delhi Bulldozer Action: जामा मस्जिद इलाके में चला बुलडोजर, HC के आदेश के बाद अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई | Delhi

      August 31, 2026

      Delhi SIR News: दिल्ली में 47 लाख लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर ! आपका नाम है या नहीं, ऐसे ऑनलाइन करें चेक | Delhi

      August 31, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से दरिंदगी, शीशों पर लगे थे पर्दे | Delhi

      August 31, 2026

      डीडीए का बड़ा कदम, दिल्ली मास्टर प्लान-2047 पर अब सीधे दे सकेंगे सुझाव

      August 30, 2026

      दिल्ली में अग्नि सुरक्षा नियमों में बड़ा बदलाव, इमारतों में इमरजेंसी पावर बैकअप अनिवार्य

      August 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली दंगा केस में कोर्ट ने 12 आरोपी बरी किए, कहा-सिर्फ भीड़ का हिस्सा होना अपराध साबित नहीं करता

      By परवेश चौहानAugust 31, 2026

      Delhi Riots Case: कोर्ट ने कहा कि अभियोजन को हर आरोपी के खिलाफ उन खास…

      क्या है शेड्यूल AL, किसे भरना होता है, नहीं भरने पर मिल जाएगा नोटिस

      August 31, 2026

      पाकिस्तान ने बीच इंग्लैंड दौरे से दो खिलाड़ियों को भेजा वापस, लॉर्ड्स टेस्ट टेस्ट के बाद फैसला, क्या है पूरा मामला? | Sports

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.