Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया

    September 1, 2026

    SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

    September 1, 2026

    गुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

      September 1, 2026

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026

      ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में 6280 रुपये की बढ़ोतरी ! फ्लाइट्स की टिकट हो सकती हैं महंगी | National

      September 1, 2026

      LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, ₹9.50 बढ़ी कीमत, घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं | National

      September 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन के फैसले को भारत ने किया खारिज, कहा- ये आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं

      September 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National
    Breaking News

    SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi SCO Summit 2026 terrorism speech, PM Modi Pakistan terrorism message at SCO Summit, SCO Summit 2026 India Pakistan terrorism issue, PM Modi calls for action against terror ecosystem, India stand on terrorism at SCO Summit 2026, SCO Summit 2026 PM Modi latest statement, SCO समिट 2026, पीएम मोदी आतंकवाद बयान, पीएम मोदी पाकिस्तान, भारत का आतंकवाद पर रुख
    पीएम मोदी ने SCO समिट में आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया।

    PM Modi Speech in SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 26वां शिखर सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद कड़ा संदेश दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने SCO देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने की अपील की। पीएम मोदी ने आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर जोर दिया।

    शहबाज की मौजूदगी में सख्त संदेश

    पीएम मोदी ने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों पर कार्रवाई की जरूरत बताई। उनका संदेश साफ था कि आतंकवाद को किसी भी देश के लिए रणनीतिक हथियार या संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। SCO की बैठक में भारत और पाकिस्तान दोनों के पीएम मौजूद थे। ऐसे में पीएम मोदी का आतंकवाद पर दिया गया संदेश खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि SCO देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक सुर में आवाज उठानी होगी। उन्होंने इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए किसी भी तरह के दोहरे रवैये से बचने की जरूरत बताई।

    ‘आतंकवाद रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता’

    पीएम मोदी ने आतंकवाद को सिर्फ सुरक्षा से जुड़ी समस्या मानने के बजाय उसके पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने पर जोर दिया। इसमें आतंकवाद को मिलने वाली आर्थिक मदद, आतंकियों की भर्ती, युवाओं का कट्टरपंथीकरण और सुरक्षित ठिकाने शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद किसी के लिए भी रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। उन्होंने उन देशों के खिलाफ कड़ा संदेश देने की जरूरत बताई जो आतंकवाद को अपनी नीति के साधन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं या आतंकियों को समर्थन और पनाह देते हैं। हालांकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसी देश का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में यह टिप्पणी साफ संदेश देती है।

    आतंकवाद की फंडिंग और कट्टरपंथ पर निशाना

    भारत लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ आतंकियों पर कार्रवाई की बजाय उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात करता रहा है। इसमें आतंकवाद की फंडिंग रोकना और कट्टरपंथ को फैलने से रोकना भी शामिल है। SCO के भीतर आतंकवाद विरोधी सहयोग के लिए क्षेत्रीय तंत्र मौजूद है। भारत ने पहले भी इस तंत्र के जरिए आतंकवाद की फंडिंग और कट्टरपंथ के खिलाफ सहयोग मजबूत करने की मांग की है। पीएम मोदी ने आतंकवाद के साथ-साथ दुनिया में चल रहे युद्धों और संघर्षों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता और सभी युद्धों तथा विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए हल किया जाना चाहिए।

    मोदी-पुतिन और मोदी-पेजेशकियान की मुलाकात

    SCO समिट से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। मोदी ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और शांति के लिए प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी मुलाकात की। बातचीत में भारत-ईरान संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। भारत ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नागरिकों की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस SCO Summit का एक अहम पहलू यह भी है कि संगठन की अगली अध्यक्षता पाकिस्तान के पास जाएगी। ऐसे में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का सख्त संदेश SCO के आगे के एजेंडे के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Previous articleअजित अगरकर के भविष्य पर फैसला, BCCI की अहम बैठक, चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या होगी छुट्टी
    Next articleफिर चोटिल हुए हार्दिक पंड्या, वापसी की उम्मीदों को लगा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने का खतरा

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत
    Next Article कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026

      ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में 6280 रुपये की बढ़ोतरी ! फ्लाइट्स की टिकट हो सकती हैं महंगी | National

      September 1, 2026

      LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, ₹9.50 बढ़ी कीमत, घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं | National

      September 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन के फैसले को भारत ने किया खारिज, कहा- ये आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं

      September 1, 2026

      पार्टी में ज्यादा चिकन के पीस खाने पर दोस्त की हत्या

      August 31, 2026

      पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

      August 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया

      By परवेश चौहानSeptember 1, 2026

      Apple’s new CEO john Ternus: स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple…

      SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

      September 1, 2026

      गुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत

      September 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.