Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया

    September 1, 2026

    SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

    September 1, 2026

    गुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

      September 1, 2026

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026

      ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में 6280 रुपये की बढ़ोतरी ! फ्लाइट्स की टिकट हो सकती हैं महंगी | National

      September 1, 2026

      LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, ₹9.50 बढ़ी कीमत, घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं | National

      September 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन के फैसले को भारत ने किया खारिज, कहा- ये आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं

      September 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया
    दुनिया

    कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Apple’s new CEO john Ternus: स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple ने जॉन टर्नस को अपना नया CEO नियुक्त किया है। टर्नस मंगलवार को Apple के चीफ एग्जीक्यूटिव का पद संभालेंगे। उन्हें एक ऐसी कंपनी की कमान मिलेगी जो स्मार्टफोन मार्केट में तो सबसे आगे है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगी चीन पर कंपनी की निर्भरता और व्हाइट हाउस के भारी राजनीतिक दबाव के बीच संतुलन बनाना।

    एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे टिम कुक

    टिम कुक ने 31 अगस्त को एप्पल के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कंपनी में कुल 15 साल गुजारे। टिम कुक अब Apple में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे। कुक ने साल 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में कंपनी का मूल्य 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग 4.7-5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

    25 साल से एप्पल में हैं टर्नस

    51 साल के टर्नस 2001 में Apple की डिजाइन टीम में शामिल हुए थे और तरक्की करते हुए हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने, जहां वे सीधे कुक को रिपोर्ट करते हैं। वे Apple के सभी प्रोडक्ट्स की इंजीनियरिंग टीमों को लीड करते हैं, जिनमें वे iPhone भी शामिल हैं। कंपनी को आईफोन से सबसे ज्यादा कमाई होती है।

    खुद को साबित करने की होगी चुनौती

    उन्हें काम समझने के लिए मुश्किल से एक हफ्ता मिलेगा, क्योंकि 9 सितंबर को Apple का सालाना iPhone इवेंट है, जिसमें कंपनी का पहला फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च होने की उम्मीद है। इन्वेस्टमेंट फर्म ‘यॉर्कविले आइव्स एंड कंपनी’ के पार्टनर और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर डैन आइव्स ने कहा, ”टिम कुक ने कंपनी को बहुत अच्छी हालत में छोड़ा है। लेकिन अब टर्नस के लिए AI के क्षेत्र में नई दिशा तय करने का समय है।” आइव्स को उम्मीद है कि नए चीफ एग्जीक्यूटिव अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का ही इस्तेमाल करेंगे।

    उन्होंने कहा, ”जो चीजें पहले से ही ठीक से काम कर रही हैं, उन्हें बदलने की कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने अनुमान लगाया कि टर्नस हार्डवेयर इनोवेशन पर ध्यान देंगे, जबकि कुक द्वारा बनाई गई सप्लाई चेन वैसी ही बनी रहेगी।

    कौन हैं जॉन टर्नस?

    जॉन टर्नस एक अमेरिकी इंजीनियर और बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने 1 सितंबर, 2026 को Apple के CEO के रूप में पदभार संभाला है। उनका जन्म मई 1975 में हुआ। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। जॉन टर्नस साल 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम से जुड़े थे। सीईओ बनने से पहले वह एप्पल में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के SVP थे, जहां उन्होंने आईफोन, आईपैड, मैक, और एयरपॉड्स जैसी प्रमुख श्रेणियों की हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीमों का नेतृत्व किया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इकॉनमी में मजबूती बरकरार, 7.8% रहा GDP ग्रोथ रेट, पीएम मोदी ने कहा- असाधारण उपलब्धि

      September 1, 2026

      इटरनल ने 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      September 1, 2026

      बीच आसमान में इंडिगो की फ्लाइट का इंजन खराब, अटकी यात्रियों की जान, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

      September 1, 2026

      महंगे तेल और बैंकिंग में गिरावट का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला स्टॉक मार्केट

      September 1, 2026

      सोने-चांदी के भाव में बड़ा अपडेट, जानें 24 कैरेट का हाल

      September 1, 2026

      महंगे तेल और IT, बैंकिंग में गिरावट का असर, लाल निशान पर खुला स्टॉक मार्केट, क्रूड ऑयल में उछाल

      August 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस? पर्दे के पीछे रहकर कैसे उन्होंने एप्पल को बादशाह बनाया

      By परवेश चौहानSeptember 1, 2026

      Apple’s new CEO john Ternus: स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple…

      SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

      September 1, 2026

      गुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत

      September 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.