नई दिल्ली.चयनकर्ताओं ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. पिछली सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले प्रभसिमरन सिंह को मौका नहीं दिया गया. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया. 1 सितंबर को शाम 6 बजे के करीब टीम का ऐलान किया गया और कुछ देर बाद ही शेर-ए-पंजाब टी20 मुकाबले में तूफानी शतक देखने को मिला.
शेर-ए-पंजाब टी20 में जालंधर वॉरियर्स की कप्तानी कर रहे प्रभसिमरन ने भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद धमाकेदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 47 गेंद में नाबाद 125 रन बना डाले. उनका स्ट्राइक रेट 265 का रहा. इस पारी के दौरान 14 चौके और 8 छक्के उनके बल्ले से निकले. शतक ठोककर प्रभसिमरन ने 265 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल कर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई.जालंधर वॉरियर्स ने अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमाज को 8 विकेट से हराया. कमाल की बात यह रही कि अभिषेक शर्मा को टी20 टीम में जगह मिली लेकिन प्रभसिमरन बाहर हैं. उन्होंने इतने बड़े लक्ष्य तक टीम को नाबाद पारी खेल 19 गेंद पहले ही पहुंचा दिया. यह टूर्नामेंट में वॉरियर्स की पहली जीत थी.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमाज ने नमन धीर के 56 बॉल पर खेली गई 117 रन की पारी के दम पर 265 रन के विशाल लक्ष्य रखा था. कप्तान अभिषेक के बल्ले से 36 बॉल पर 82 रन की तूफानी पारी देखने को मिली. पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रभसिमरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंद में पचास रन बना डाले.पावरप्ले खत्म होने तक जालंधर का स्कोर 103/1 था. इसके बाद भी प्रभसिमरन का कहर जारी रहा. उन्होंने गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए ने 41 गेंद में शतक पूरा कर लिया. उनकी पारी में 14 चौके और 8 छक्के शामिल रहे.
प्रभसिमरन सिंह को चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम में जगह दी थी. अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने तीनों ही मैच में ओपनिंग की और प्रभसिमरन सिंह को मौका नहीं मिली. बिना एक भी मैच खेले ही उनको टी20 टीम में चुने जाने के बाद बाहर होना पड़ा. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम में उनका नाम शामिल नहीं किया गया.

