Close Menu
    What's Hot

    ‘गरीब विपक्ष के लिए वोट बैंक, हमारे लिए सिर का ताज’, CM सैनी का बड़ा बयान

    September 2, 2026

    265 की स्ट्राइक रेट, 14 चौके 8 छक्के और 125 रन…अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर, 1 घंटे बाद ही फूटा ओपनर का गुस्सा | Sports

    September 2, 2026

    रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, चयनकर्ताओं ने लिए एक्शन! अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में ‘रीसेट’ | Sports

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-हिमाचल और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम | National

      September 1, 2026

      Mumbai CNG PNG Price Hike: मुंबई में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े, PNG भी हुई महंगी, चेक करें नए रेट | National

      September 1, 2026

      Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा, कर्ज माफी-MSP समेत कई मांगों पर आर-पार | Punjab

      September 1, 2026

      SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

      September 1, 2026

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘गरीब विपक्ष के लिए वोट बैंक, हमारे लिए सिर का ताज’, CM सैनी का बड़ा बयान
    हरियाणा

    ‘गरीब विपक्ष के लिए वोट बैंक, हमारे लिए सिर का ताज’, CM सैनी का बड़ा बयान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 2, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष को निगम का ‘फोबिया’ हो गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए बनाई गई एक पारदर्शी और व्यवस्थित वैकल्पिक व्यवस्था है।

    भर्ती रोको गैंग द्वारा भर्तियों को अदालत में ले जाने से प्रक्रिया में होता है विलंब

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों द्वारा रिक्तियां हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाती हैं और उसके बाद संबंधित आयोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत विज्ञापन जारी कर भर्ती करता है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सरकार चाहे भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करे या हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से, भर्ती रोकने वाले भर्ती रोको गैंग के लोग उसे अदालत में ले जाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है और भर्ती प्रक्रिया भी लंबी हो जाती है।

    नायब सिंह सैनी ने हाल ही में घोषित एक भर्ती परिणाम का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस दिन परिणाम आया, उसके अगले दिन उनका पुनहाना में कार्यक्रम था। उन्होंने यह जानने के लिए परिणाम देखा कि पुनहाना के कितने युवाओं का चयन हुआ है। परिणाम देखने पर पता चला कि अकेले पुनहाना शहर के 29 युवाओं का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के आधार पर काम कर रही है। आज प्रदेश के युवाओं का विश्वास और हौसला बढ़ा है तथा उनके माता-पिता में भी यह भरोसा मजबूत हुआ है कि उनके बच्चों को योग्यता के आधार पर अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं में यह विश्वास कायम किया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने की मांग पर कहा कि वे उन गरीब परिवारों की खुशी नहीं देख पा रहे हैं, जिनके बच्चों को रोजगार मिलने से उनके घरों में रोशनी आई है।

    अपने शासनकाल में कर्मचारियों के शोषण से आंखें न मूंदे विपक्ष

    गेस्ट टीचर्स के साथ अन्याय का विषय उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने अशोक अरोड़ा से कहा कि उन्हें अपने शासनकाल की परिस्थितियों से आंखें नहीं मूंदनी चाहिए। उस समय कर्मचारियों का कितना शोषण होता था, इसका पूरा विवरण सदन के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारियों को मिलने वाली राशि में से भी पैसे काट लिए जाते थे और उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। वर्तमान सरकार में कर्मचारियों का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में जा रहा है।

    गरीब व्यक्ति विपक्ष के लिए है वोट बैंक, जबकि सरकार के लिए है सिर का ताज

    मुख्यमंत्री ने आय के आधार पर अंक दिए जाने के विषय पर कहा कि सरकार की सोच हमेशा गरीब परिवार को आगे लाने की रही है। ग्रुप-डी की भर्ती में ऐसे गरीब परिवार के अभ्यर्थी के लिए पांच अतिरिक्त अंक का मानदंड बनाया गया था, जिसके परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को अदालत में चुनौती दिए जाने के बाद सरकार को पांच अतिरिक्त अंक का लाभ वापस लेना पड़ा और मंत्रिमंडल में इस संबंध में निर्णय लिया गया।


    aaj ka mausam 2026 09 30658ecbe9c4f601a7f4c36a830d3770 1200x675

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब व्यक्ति सरकार के सिर का ताज है। सरकार उस गरीब मां और पिता की उम्मीद को समझती है, जो आस लगाए बैठा है कि उसके बच्चे को भी अवसर मिले और उसके घर में भी उजाला हो। इसी सोच के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम की व्यवस्था में आय के आधार पर वेटेज दिया गया है।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आरक्षण प्रावधानों का किया पालन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा यह विषय भी उठाया गया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आरक्षण नहीं है और निगम को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की स्थापना के बाद तैनाती प्रक्रिया को पूरी तरह नियम आधारित, व्यवस्थित और निर्धारित मानदंडों से जोड़ा गया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी नियमों, नीतियों और निर्देशों के अनुसार आरक्षण संबंधी प्रावधानों को तैनाती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 28,350 नए कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें लेवल-एक के 4,548, लेवल-दो के 9,577 तथा लेवल-तीन के 14,225 कर्मचारी शामिल हैं। इन 28,350 कर्मचारियों में अनुसूचित जाति वर्ग के 6,788 कर्मचारी हैं, जो निर्धारित 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के मुकाबले 23.94 प्रतिशत हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के 8,128 कर्मचारी हैं, जो निर्धारित 27 प्रतिशत हिस्सेदारी के मुकाबले 28.67 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि आरक्षण प्रावधानों का पालन किया गया है। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार संविदा कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और जहां कहीं कोई व्यावहारिक कठिनाई सामने आएगी, उसका समाधान नियमों के अनुसार किया जाएगा।

    आज किसी बंद कमरे में या व्यक्तिगत सिफारिश के आधार पर तैनाती नहीं होती, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में रिक्तियों का उचित विज्ञापन नहीं होता अथवा यह पता नहीं चलता कि कितने पद रिक्त हैं। विभागों द्वारा दी गई मैनपावर आवश्यकता के आधार पर पूरी तैनाती प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है। आज किसी बंद कमरे में या व्यक्तिगत सिफारिश के आधार पर तैनाती नहीं होती। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और ट्रेस करने योग्य है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article265 की स्ट्राइक रेट, 14 चौके 8 छक्के और 125 रन…अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर, 1 घंटे बाद ही फूटा ओपनर का गुस्सा | Sports
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गोलियों की गूंज से दहल गया हरियाणा का हिसार, 4 जगह हुई फायरिंग; ईट-पत्थर भी बरसाए

    September 1, 2026

    बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है डैंड्रफ? रोज बाल धोना भी खतरनाक – News18 हिंदी

    September 1, 2026

    फरीदाबाद में गंभीर मरीज को आसमान से पहुंचाया गया अस्पताल, जानिए Air एंबुलेंस का किराया

    September 1, 2026

    गुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत

    September 1, 2026

    हरियाणाः 37 साल से फरीदाबाद में तैनात निगर निगम के एसई का आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते तबादला, विवाद बढ़ने पर मांगी थी माफी

    September 1, 2026

    हरियाणा के पलवल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप; 6 श्रद्धालुओं की मौत

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ‘गरीब विपक्ष के लिए वोट बैंक, हमारे लिए सिर का ताज’, CM सैनी का बड़ा बयान

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 2, 2026

    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर…

    265 की स्ट्राइक रेट, 14 चौके 8 छक्के और 125 रन…अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर, 1 घंटे बाद ही फूटा ओपनर का गुस्सा | Sports

    September 2, 2026

    रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, चयनकर्ताओं ने लिए एक्शन! अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में ‘रीसेट’ | Sports

    September 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.