भिवानी. हरियाणा में एचटेट को लेकर जैन-जी का हंगामा शुरू हो गया है. HTET में धाँधली के आरोप लगा कर बच्चे बार बार शिक्षा बोर्ड में धरना देकर हंगामा करते हैं. आज ये बच्चे लिखित में आश्वासन की मांग पर बोर्ड का घेराव करके बैठ गए.
दरअसल, 4-5 जुलाई को प्रदेश भर में भावी अध्यापकों की एचटेट (HTET-2025) की परीक्षा हुई थी. इसमें तीन लाख के करीब बच्चों ने आवेदन किया था. जब एचटेट का रिज़ल्ट जारी हुआ है, तब से हजारों बच्चे आंसर-की में ग़लतियाँ बता कर समाधान की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर वो बार-बार शिक्षा बोर्ड आकर धरना देते हैं. आज का धरना हंगामे में बदल गया.
घंटों तक धरना देने के बाद शिक्षा बोर्ज सचिव दीपक बाबूलाल करवा बच्चों के बीच बातचीत के लिए आए. उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा भी दिया. हालांकि, बच्चे बार-बार के आश्वासनों से इतने परेशान थे कि उन्होंने लिखित में समाधान का भरोसा मांगा. इसको लेकर वो शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर घेराव करके बैठ गए और महात्मा गांधी का पाठ पढ़ने लगे. इसका कहना था कि लिखित में समाधान का भरोसा मिलने तक वो घेराव करके बैठे रहेंगे.
शिक्षा बोर्ड का घेराव कर रहे बच्चों ने कहा कि बार हर ऑब्जेक्शन के 100-100 रूपये देने पर भी सुधार नहीं हो रहा. उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड हर बार गलत ‘अंसर की’ जारी करता है. यहां तक कि ओएमआर सीट भी 100 रूपये फीस भरने पर डाउनलोड नहीं होती. संदीप व निशांत ने बड़ा आरोप लगाया कि इस बार एचटेट में 20 से 30 सवाल गलत छपे थे, जिनका किताबों का सबूत देने पर भी उतर सही नहीं माने जा रहे. इन बच्चों ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार बार तारीख पर तारीख दे रहा है. पर इस बार लिखित में आश्वासन ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.
तीन सप्ताह में सभी बच्चों की समस्या का समाधान
शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि तीन सप्ताह में सभी बच्चों की समस्या का समाधान करेंगे. इसको लेकर हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की कमेटी बनेगी. साथ ही कहा कि इन ग़लतियों से सीख लेंगे ताकि भविष्य में ऐसी ग़लतियाँ ना हों. फिलहालस, तारीख़ पर तारीख के बाद भी समाधान ना होने से जैन जी फिर से हंगामा कर आंदोलन पर है. ऐसे में देखना होगा की चेयरमैन के बाद क्या सचिव इन बच्चों का समाधान करते हैं या ये आंदोलन कोई बड़ा रूप लेगा.
