Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

    October 18, 2026

    Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

    October 18, 2026

    हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

      October 18, 2026

      कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 घायल, मृतकों के परिवार को 25 लाख और सरकारी नौकरी | National

      October 18, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, भोपाल से खाटूश्याम जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 13 घायल | National

      October 18, 2026

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रोहित शर्मा के भविष्य पर हो सकता है बड़ा फैसला? BCCI की हाई-प्रोफाइल मीटिंग, 2027 वर्ल्ड कप पर चर्चा संभव | Sports
    खेल

    रोहित शर्मा के भविष्य पर हो सकता है बड़ा फैसला? BCCI की हाई-प्रोफाइल मीटिंग, 2027 वर्ल्ड कप पर चर्चा संभव | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    rohit sharma with shubman and gambhir
    रोहित शर्मा के भविष्य पर हो सकता है बड़ा फैसला

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ महीने में काफी कुछ कहा जा चुका है. उनके अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर हर तरफ चर्चा हो रही है. उनके भविष्य को लेकर गुरुवार को होने वाली BCCI की अहम समीक्षा बैठक में चर्चा हो सकती है. 39 साल के रोहित ने यह साफ कर दिया है कि वो 2027 विश्व कप में खेलना चाहते हैं. उनकी दावेदारी को लेकर BCCI और चयनकर्ताओं के बीच कथित मतभेद की खबरें सामने आई हैं.

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुंबई में होने वाली बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया के साथ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहेंगे. इतना ही नहीं इस मीटिंग में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के भी शामिल होने की खबर है. इस मीटिंग में खिलाड़ियों की चोट, पिछले विदेशी दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा होगी.

    इंग्लैंड में खेली गई पिछली वनडे सीरीज के आखिरी मैच से पहले रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें सामने आई थी. ऐसा बताया जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे से पहले चयनकर्ताओं ने उनको साफ कर दिया है कि वो अब वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे. जब मीडिया में इस बात ने तूल पकड़ी तो बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुद आकर रोहित के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया. इसके बाद बोर्ड और चयनकर्ताओं के बीच मतभेद की अटकलें तेज हो गई थीं. अब गुरुवार की बैठक में रोहित के भविष्य को लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट होने की उम्मीद है.

    बीसीसीआई की गुरुवार को होने वाली बैठक में भारत के इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी. इस मीटिंग को इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद ही किया जाना था. जिम्बाब्वे के T20I दौरे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की वजह से इसको टालना पड़ा. पिछली कई सीरीज के दौरान लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या पर भी चर्चा की जानी है. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हो सकती है.

    Previous articleभारतीय नागरिक हैं राहुल गांधी ब्रिटिश नहीं, कोर्ट ने खारिज की याचिका, दस्तावेज नहीं दे पाए याचिकाकर्ता
    Next articleतीसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम को हुआ बुखार, पाकिस्तान का संकट और गहराया

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नांगल के एक सरकारी स्कूल…
    Next Article कोलकाता की जरी से मुंबई की ज्वेलरी तक…कान्हा संग सेल्फी पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जन्माष्टमी पर अंबाला में अनोखा ऑफर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी

      October 17, 2026

      बारिश की भेंट चढ़ा भारत-वेस्ट इंडीज के बीच आखिरी टी20 मुकाबला, मैच रद्द, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

      October 17, 2026

      भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मैच आज, बारिश के कारण हो रही देरी, बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में है मुकाबला

      October 17, 2026

      भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मैच आज, बारिश के कारण हो रही देरी, बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में है मुकाबला

      October 17, 2026

      मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, महेला जयवर्धने ने हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, टीम को 3 बार बनाया IPL चैंपियन | Sports

      October 17, 2026

      न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आकाश दीप की वापसी, मानव सुथार बाहर | Sports

      October 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

      By प्रमोद रिसालियाOctober 18, 2026

      Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के…

      Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

      October 18, 2026

      हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

      October 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.