Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

    October 18, 2026

    Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

    October 18, 2026

    हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

      October 18, 2026

      कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 घायल, मृतकों के परिवार को 25 लाख और सरकारी नौकरी | National

      October 18, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, भोपाल से खाटूश्याम जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 13 घायल | National

      October 18, 2026

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»कोलकाता की जरी से मुंबई की ज्वेलरी तक…कान्हा संग सेल्फी पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जन्माष्टमी पर अंबाला में अनोखा ऑफर
    हरियाणा

    कोलकाता की जरी से मुंबई की ज्वेलरी तक…कान्हा संग सेल्फी पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जन्माष्टमी पर अंबाला में अनोखा ऑफर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अंबाला के बाजारों में इस बार सिर्फ रौनक ही नहीं, बल्कि कान्हा जी के श्रृंगार में भी फैशन का नया रंग देखने को मिल रहा है. कभी साधारण कपड़ों और पारंपरिक मुकुट में नजर आने वाले लड्डू गोपाल अब कोलकाता की जरी, गुजरात के डिजाइनर कपड़े, मुंबई की कस्टमाइज ज्वेलरी और सूरत की हल्की प्लेन ड्रेस में नजर आएंगे. बाजार में कान्हा जी के लिए ऐसी-ऐसी ट्रेंडी पोशाकें पहुंची हैं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भी तय नहीं कर पा रहे कि क्या खरीदें और क्या नहीं. इस बार भगवान श्रीकृष्ण के दरबार को सजाने के लिए सिलिकॉन की प्रतिमाओं से लेकर फैंसी झूले और लाइटों से तैयार फूल बंगले तक उपलब्ध हैं. जन्माष्टमी से पहले बाजारों में कान्हा जी की ड्रेस, मुकुट, पगड़ी, बांसुरी, मोती की माला और अन्य श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ गई है.

    हैंडवर्क वाली ड्रेस

    दुकानों पर जीरो नंबर के छोटे लड्डू गोपाल से लेकर 21 नंबर तक की प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन की पोशाकें उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक है, जबकि विशेष और हैवी डिजाइन वाली पोशाकों की कीमत 3 हजार रुपये तक की है. इस बार धोती-पटका, गोल पोशाक, फूलों वाले स्टोन वर्क, जयपुरी बांधनी सेट, नेट लेस, कुंदन-जरकन और हैंडवर्क वाली ड्रेस श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही हैं. डबका कढ़ाई और बारीक कारीगरी वाली हैवी पोशाकें भी बाजार में आकर्षण बनी हुई हैं. मोर पंख के साथ तैयार बांसुरी और मैचिंग पगड़ी भी ग्राहकों की पसंद बन रही है.

    किसकी कितनी कीमत

    जन्माष्टमी पर घर के लड्डू गोपाल के साथ बच्चों को भी कान्हा के रूप में सजाने का ट्रेंड बढ़ रहा है. बाजार में नवजात बच्चों से लेकर करीब 15 साल तक के बच्चों के लिए राजस्थानी स्टाइल के पीले धोती-कुर्ते उपलब्ध हैं. इन पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भी बनी हुई है. छोटे बच्चों के सेट करीब 80 रुपये से शुरू होकर बड़े बच्चों के लिए 350 रुपये तक उपलब्ध हैं. इस बार खरीदारी सिर्फ पोशाक तक सीमित नहीं है. श्रद्धालु घर में कान्हा जी का पूरा दरबार तैयार करने के लिए झूले, सिंहासन, पालकी, फूल बंगला, लाइटें और सजावटी सामान भी खरीद रहे हैं. बाजार में लकड़ी, स्टील और फैंसी झूले मौजूद हैं, इनकी कीमत करीब 200 रुपये से शुरू होकर डिजाइन के अनुसार 5 हजार रुपये तक पहुंच रही है. लाइटों और फूलों से तैयार फूल बंगले 500 से 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं.


    gurgaon iffco chowk traffic 2026 08 b0028c5e77bcfcec23f2195546e6b2ab 1200x675

    लोकल 18 से दुकानदार निशान ने बताया कि इस बार कान्हा जी के लिए कई ट्रेंडिंग कलेक्शन तैयार करवाए गए हैं. कुछ कलेक्शन पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. ग्राहकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ सेल्फी लेकर इंस्टाग्राम पर दुकान को मेंशन करने पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत ऑफर दिया जा रहा है. इस बार कोलकाता और गुजरात से खासतौर पर वस्त्र तैयार करवाए गए हैं, जबकि ज्वेलरी मुंबई से कस्टमाइज करवाई गई है. कोलकाता की जरी वाली ड्रेस और सूरत की हल्की प्लेन ड्रेस को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं.

    झूलों में क्या-क्या

    दुकानदार मानसी ने बताया कि उनके यहां श्रीकृष्ण के लिए 50 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक की पोशाक उपलब्ध है. झूलों में स्टील, लकड़ी और फैंसी डिजाइन के विकल्प हैं. मोर पंख और मोतियों से सजी बांसुरी भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. सिलिकॉन से बनी राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं की भी अच्छी मांग है. बाजार में इस बार सिलिकॉन से बनी लड्डू गोपाल और राधा रानी की प्रतिमाएं भी नई चीज के रूप में पहुंची हैं. बच्चों जैसी कोमल आकृति और अलग लुक वाली इन प्रतिमाओं की कीमत करीब 4500 से 6000 रुपये तक है. पीतल की प्रतिमाएं नंबर और वजन के हिसाब से अलग-अलग कीमत में उपलब्ध हैं. कुछ विशेष प्रतिमाएं मेरठ, वृंदावन, दिल्ली और मुरादाबाद से मंगवाई गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहित शर्मा के भविष्य पर हो सकता है बड़ा फैसला? BCCI की हाई-प्रोफाइल मीटिंग, 2027 वर्ल्ड कप पर चर्चा संभव | Sports
    Next Article नोएडा हिंसा मामला: 5 महीने बाद आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- ‘गढ़ी हुई कहानी’ पर आधारित कार्रवाई | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

    October 18, 2026

    हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

    October 18, 2026

    फरीदाबाद में खूनी खेल! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, ऐसे खुला राज

    October 18, 2026

    महिला की घर में घुसकर हत्या, हाथ-पैर और मुंह पर बंधे थे टेप, बच्चों को स्कूल से लौटा पति तो देखकर फूले-हांथ-पांव

    October 18, 2026

    ‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

    October 17, 2026

    हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

    By प्रमोद रिसालियाOctober 18, 2026

    Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के…

    Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

    October 18, 2026

    हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

    October 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.