Close Menu
    What's Hot

    Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

    September 4, 2026

    स्टॉक मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, IT और बैंकिंग के शेयरों ने दिखाया दम, उछलकर हुआ बंद

    September 4, 2026

    लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी, कैबिनेट मंत्री बैंस ने…

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IGI एयरपोर्ट बना ‘समंदर’, दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कों पर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम | National

      September 4, 2026

      उज्जैन में तलवार लेकर चिता के पास पहुंची ‘लेडी अघोरी’, फिर जो हुआ देख लोग हुए दंग

      September 4, 2026

      Vaishno Devi Yatra Update: 1 नवंबर से महंगी होगी माता वैष्णो देवी की हेलीकॉप्टर सेवा, अब 5400 रुपये हुआ किराया | Religion

      September 4, 2026

      Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया IndiGo का विमान, सभी यात्री सुरक्षित | National

      September 4, 2026

      Nagarmal Bajoria Death: नहीं रहे ‘धरती पकड़’ नागरमल बाजोरिया, 284 बार चुनावी मैदान में उतरे, लाहौर से आकर भागलपुर बसे | National

      September 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National
    दिल्ली

    Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर

    गुरुग्राम. मानसून के सितम अभी थमने का नाम नहीं लेने वाले. शुक्रवार को शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर की सड़कों का हाल बेहाल कर दिया. कुछ घंटों की बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. कुछ जगहों पर तो हालत ऐसी हो गई कि सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया. स्थिति इतनी बेकार हो गई कि वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे.

    हल्की सी बारिश से जिस गुरुग्राम का ट्रैफिक थम जाती है, उसकी हालत घंटों हुई बरसात में कैसा होगा इसके दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर सामने वीडियो लगातार आ रहे हैं. शुक्रवार की शाम को बादल जमकर बरसे औरं गुरुग्राम के कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गई.

    #WATCH | Delhi: Waterlogging in several parts of the National Capital following heavy rainfall.

    (Visuals from South Moti Bagh metro station) pic.twitter.com/xCmduw5Ijl

    — ANI (@ANI) September 4, 2026

    गाड़ियों की ऐसी लंबी लाइन लगी की सड़क पर कछुए की चाल से वाहन चलते नजर आए. इस बारिश से लगे जाम से सबसे ज्यादा परेशानी उन तमाम लोगों को हुई जो सारा दिन काम खत्म करने के बाद घर लौटने निकले थे. पूरे दिन की थकान में ट्रैफिक जाम ने और भी इजाफा कर दिया.

    #WATCH | Delhi: Traffic congestion and slow vehicular movement after heavy rainfall in Delhi-NCR; visuals from Subroto Park area pic.twitter.com/6Kgb3up4EM

    — ANI (@ANI) September 4, 2026

    जैसे ही आसमान से झमाझम पानी बरसा और सड़क पर जाम लगा तो संबंधित अधिकारी काम पर लग गए. हालात बिगड़ने के बाद प्रशासनिक अधिकारी की टीमें मौके पर पहुंचीं. जहां जहां पानी जमा था इसको बाहर निकालकर सड़क की आवाजाही को सुचारू करने की कोशिश तेज हो गई.

    #WATCH | Delhi: Waterlogging in parts of the city following rainfall. Visuals near Subroto Park. pic.twitter.com/4844lmNlS7

    — ANI (@ANI) September 4, 2026

    इन कोशिशों में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में कामयाबी नहीं मिल पाई क्योंकि पानी तेजी से कम नहीं हो सका. महज कुछ घंटे की बारिश से सड़क पर धीमी पड़ी रफ्तार और जलभराव ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए.

    VIDEO | Delhi: Rain lashes the national capital, triggering waterlogging in the Mahipalpur area.

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/UUhgfFEHkV

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026

    गुरुग्राम के साथ दिल्ली के कई हिस्सों में भी तेज बारिश का असर देखने को मिला. कनॉट प्लेस, आरके पुरम, आईटीओ, एम्स, संगम विहार, महिपालपुर और काली बाड़ी मार्ग समेत कई इलाकों में जलभराव होने की खबर आई. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए जिसे देखने के बाद सड़क का हाल समझा जा सकता था. धौलाकुआं इलाके में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही. जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर तो तीन से चार फीट तक पानी भर गया था. ऐसे में बाइक लेकर चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

    #WATCH | Delhi: Waterlogging in several parts of the National Capital following heavy rainfall.

    (Visuals from Basant Gaon) pic.twitter.com/1qfXXchEAW

    — ANI (@ANI) September 4, 2026



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटा केमिकल्स पर भड़के केन्या के राष्ट्रपति रुटो, एक्सपोर्ट रोकने का आदेश, कहा- कंपनी ने देश के लिए कुछ नहीं किया
    Next Article पीकर हो जाओगे मस्त, चुटकियों में तैयार…जानिए गुड़हल की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

      September 4, 2026

      Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला | गुरुग्राम

      September 4, 2026

      Delhi News: हिमांशु भाऊ गैंग ने की थी नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या ! पुलिस का दावा- दिल्ली में 95 गैंग एक्टिव | Delhi

      September 4, 2026

      BRICS Summit Delhi: 11 सितंबर को BRICS समिट, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, जानिए क्या – क्या बंद रहेगा, मेट्रो रूट पर भी पड़ेगा असर? | National

      September 3, 2026

      Delhi Accident News: दिल्ली कैंट में थार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा | Delhi

      September 3, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, नरेला में जिम के बाहर वारदात, कई बार मिली थी धमकी | Delhi

      September 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

      By परवेश चौहानSeptember 4, 2026

      गुरुग्राम-दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की…

      स्टॉक मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, IT और बैंकिंग के शेयरों ने दिखाया दम, उछलकर हुआ बंद

      September 4, 2026

      लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी, कैबिनेट मंत्री बैंस ने…

      September 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.