Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

    September 5, 2026

    हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

    September 5, 2026

    10 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, टेस्ट टीम में लौटने से पहले होगा ‘रेड-बॉल टेस्ट’, खेल सकते हैं रणजी | Sports

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

      September 5, 2026

      ISRO EOS-05 Launch: इसरो ने फिर रचा इतिहास, लॉन्च किया पहला इमेजिंग सैटेलाइट, दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर | National

      September 4, 2026

      Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National

      September 4, 2026

      IGI एयरपोर्ट बना ‘समंदर’, दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कों पर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम | National

      September 4, 2026

      उज्जैन में तलवार लेकर चिता के पास पहुंची ‘लेडी अघोरी’, फिर जो हुआ देख लोग हुए दंग

      September 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा
    हरियाणा

    हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: संकल्प और अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए 48 वर्षीय डॉ. आशा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने के महज कुछ ही दिनों के भीतर उन्होंने अफ्रीका के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारो पर भी सफलतापूर्वक अपना परचम लहरा दिया। यात्रा और लॉजिस्टिक्स के समय को मिलाकर 8 दिनों के भीतर, प्रभावी रूप से मात्र 6 दिनों की अभियान अवधि में दोनों महाद्वीपों के शिखरों को छूकर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।

    आपको बता दें कि आशा रेवाड़ी पुलिस लाइन में रहती हैं। उनके पति अजय सिंह हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार भी समाज में उत्कृष्टता की मिसाल है उनकी बेटी एक डॉक्टर हैं और बेटा इंजीनियर है। डॉ. आशा पिछले 27 वर्षों से राजस्थान सरकार में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में मरीजों की सेवा कर रही हैं। अपनी पूर्णकालिक सरकारी सेवा के साथ-साथ उन्होंने साहसिक खेलों में यह मुकाम हासिल किया है। पर्वतारोहण के अलावा वे एक कुशल एयर पिस्टल शूटर भी हैं। 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं में भाग लेते हुए उन्होंने वर्ष 2025 के मास्टर्स महिला वर्ग में 4 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।

    डॉ. आशा ने 21 अगस्त की सुबह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफलतापूर्वक कदम रखा। शिखर पर पहुंचकर उन्होंने न केवल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया, बल्कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “महिला सशक्तिकरण” के बैनर व लोगो प्रदर्शित कर दुनिया भर में भारतीय महिलाओं की क्षमता और सम्मान का संदेश प्रसारित किया।​ एल्ब्रुस फतह के तुरंत बाद वे तंजानिया के लिए रवाना हुईं और बिना रुके अपने दूसरे अभियान की शुरुआत की। 29 अगस्त की सुबह तड़के उन्होंने किलिमंजारो की मुख्य चोटी ‘उहुरू पीक’ पर विजय प्राप्त की। शून्य से नीचे के तापमान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच एक के बाद एक दो महाद्वीपों के शिखरों को पार करना उनकी असाधारण शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है।


    dead body 1200x900



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, टेस्ट टीम में लौटने से पहले होगा ‘रेड-बॉल टेस्ट’, खेल सकते हैं रणजी | Sports
    Next Article IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला

    September 4, 2026

    Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही

    September 4, 2026

    पीकर हो जाओगे मस्त, चुटकियों में तैयार…जानिए गुड़हल की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका

    September 4, 2026

    भारी बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी, कहा- किसानों का सब्र देखना चाहती है सरकार

    September 4, 2026

    हरियाणाः कुरुक्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने दी जान, शिल्पी पहले से शादीशुदा थी, 24 साल के युवक से थी दोस्ती

    September 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की बिल्डरों को चेतावनी, घर खरीदारों से खिलवाड़ नहीं

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

    By अंकित कुमारSeptember 5, 2026

    4 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पहाड़ों…

    हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

    September 5, 2026

    10 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, टेस्ट टीम में लौटने से पहले होगा ‘रेड-बॉल टेस्ट’, खेल सकते हैं रणजी | Sports

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.