Last Updated:
Nuh News: हरियाणा करे नूंह में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है. मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया और जांच जारी है.
नूंह. हरियाणा के नूंह में फिरोजपुर झिरका शहर के वार्ड नंबर 11 में सोमवार दोपहर करीब 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. विवाहिता कथित तौर पर दहेज को लेकर काफी समय से परेशान थी. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है.
बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब छह माह पहले हुई थी. शादी के बाद वह अपने पति के साथ फिरोजपुर झिरका शहर के वार्ड नंबर 11 में रह रही थी. मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही मृतका को दहेज लेकर कथित रूप से परेशान किया जा रहा था. हालांकि, आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
सोमवार दोपहर विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा – तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल – आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया.
मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों को भी कार्रवाई का आधार बनाया जाएगा.
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें
