Close Menu
    What's Hot

    Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

    September 19, 2026

    RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

    September 19, 2026

    गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से लेह-जम्मू और दुबई की कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार | National

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      खिलाड़ियों को पास कोई चॉइस नहीं है, अगर सरकार ने …भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बयान | National

      September 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics
    दिल्ली

    Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    DUSU Elections 2026, Delhi University Student Union Election, DUSU Elections Result 2026, ABVP Victory in Delhi University, Delhi University Latest News, Yash Dabas ABVP News, DUSU Breaking News, डूसू चुनाव 2026, दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव 2026, डीयू लेटेस्ट न्यूज
    दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है और 3 पदों पर कब्जा किया है।

    Delhi University Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे तीन पदों पर जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की। इस तरह इस चुनाव में ABVP को तीन सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया। डबास को 24,576 वोट मिले, जबकि मीणा को 22,523 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अध्यक्ष पद का मुकाबला 2,053 वोटों के अंतर से डबास के पक्ष में रहा।

    किस पद पर किसने जीत दर्ज की?

    अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की है।

    उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन जीते हैं।

    सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी ने जीत दर्ज की है।

    संयुक्त सचिव के पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है।

    जानिए कौन कितने वोटों से जीता?

    ABVP की रिया छाबड़ी ने सचिव पद पर 21,650 वोट हासिल किए। NSUI की नम्रता चौधरी 14,869 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस सीट पर मुकाबला अपेक्षाकृत करीबी रहा और SCS के विशाल यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले।

    उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत

    DUSU के चार केंद्रीय पदों में सबसे अधिक वोट उपाध्यक्ष पद के विजेता दीपांशु शौकीन को मिले। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले शौकीन को 30,615 वोट मिले। ABVP के ईशु मौर्य 16,910 वोट के साथ दूसरे और NSUI के वीर छत्रथ 4,313 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शौकीन को पूर्व NSUI सदस्य बताया जा रहा है। उनका निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना इस चुनाव के प्रमुख घटनाक्रमों में रहा।

    इस बार 40.46 फीसदी हुआ था मतदान

    DUSU चुनाव में इस बार कुल 40.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर हुआ और 1.51 लाख से अधिक छात्र वोट देने के पात्र थे। दिन के कॉलेजों के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि ईवनिंग कॉलेजों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक हुआ। इस साल का मतदान प्रतिशत पिछले साल के 39.5 फीसदी से अधिक रहा और तीन वर्षों में सबसे ज्यादा रहा। चुनाव के चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच रहा, जबकि AISA-SFI गठबंधन और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव में चुनौती पेश की।

    काउंटिंग के दौरान बदली तस्वीर

    DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शुरू हुई। शुरुआती राउंड में कई सीटों पर मुकाबला लगातार बदलता रहा। खासकर अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला। अंततः 20 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम किया। नतीजों की घोषणा के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतगणना केंद्रों के आसपास पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को विजय जुलूस नहीं निकालने के निर्देश भी दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi University Election 2026: डीयू के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आए सामने, ABVP का दबदबा, जीते कई अहम पद | National

      September 18, 2026

      Delhi Crime News: दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी, हत्या कर शव खेत में फेंका, पुलिस ने 4 दबोचे | Delhi

      September 18, 2026

      Gurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप | गुरुग्राम

      September 18, 2026

      RK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल | Delhi

      September 18, 2026

      आज देशभर में कार्यक्रम, PM मोदी का 76वां जन्मदिन, गुजरात से वाराणसी तक बाइक यात्रा, उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे | National

      September 16, 2026

      डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

      By परवेश चौहानSeptember 19, 2026

      दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है और 3 पदों…

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.