Close Menu
    What's Hot

    नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

    September 26, 2026

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

      September 26, 2026

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग
    हरियाणा

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: दिल्ली आगरा सिंचाई नहर फरीदाबाद से होते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा तक गई है. यह नहर सिंचाई के लिए बनाई गई है, लेकिन अब लोग इस नहर में जाकर खुदकुशी करने लगे हैं. पिछले कुछ सालों में फरीदाबाद में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ी है. घर में छोटी सी बात को लेकर विवाद होता है और लोग नहर में जाकर छलांग लगा देते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं. छोटी मोटी बात पर विवाद होने के बाद लोग अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं और ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

    अब स्थानीय लोगों की मांग है कि नहर के किनारे घेराबंदी की जाए. उनका कहना है कि अगर नहर के दोनों तरफ सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं तो लोग आसानी से इसमें छलांग नहीं लगा पाएंगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाना चाहिए. आइए जानते हैं स्थानीय लोग इस पूरे मामले पर क्या बताते हैं.
    छह महीने में सैकड़ों लोगों की मौत का दावा.

    छह महीने में सैकड़ों लोगों की मौत का दावा

    Local18 से बातचीत में स्थानीय निवासी बबलू हुड्डा बताते हैं कि यह आगरा कैनाल नहर है. पीछे से यह कालिंदी कुंज से निकलती है और आगरा तक जाती है. दिल्ली से निकलकर हरियाणा में इसका क्षेत्र कर्मन बॉर्डर तक है, उसके बाद यह उत्तर प्रदेश में चली जाती है. बबलू हुड्डा बताते हैं कि अगर फरीदाबाद में पिछले 6 महीने का आंकड़ा निकाला जाए तो करीब सैकड़ों लोगों ने इस नहर में आत्महत्या की है. आज के समय में मानसिक तनाव की समस्या भी बढ़ रही है. घर में थोड़ी सी भी बात होती है और लोग नहर में आकर छलांग लगा देते हैं.

    बबलू हुड्डा ने प्रशासन से अपील की है कि इन घटनाओं को रोका जाए. नहर के किनारों पर करीब 15 फीट ऊंची तार की फेंसिंग लगाई जाए, ताकि कोई आसानी से नहर में कूद न सके. फेंसिंग ऐसी होनी चाहिए, जिस पर चढ़ने का कोई रास्ता न हो. जैसे बॉर्डर को सील किया जाता है, वैसे ही नहर के किनारों को भी सुरक्षित किया जाना चाहिए. सरकार से मेरी मांग है कि नहर के दोनों तरफ तार से घेराबंदी की जाए.


    haryana news 2026 09 eb51aacf12c293e0157a8b31533001c3 1200x675

    नहर किनारे ऊंची दीवार लगाने की मांग उठी

    विकास बताते हैं कि इस नहर में कोई न कोई व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश करता रहता है. नहर के साइड में करीब 15 फीट ऊंची चारदीवारी होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. शुभम बताते हैं कि इस नहर में लोग लगातार खुदकुशी करते रहते हैं. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नहर के किनारे दीवार लगाई जानी चाहिए.

    सिंचाई की नहर अब बन गई आत्महत्या पॉइंट

    आकाश बताते हैं कि जिस नहर का पानी कभी सिंचाई के लिए दिया जाता था, आज वह खूनी नहर बन चुकी है. लोगों ने इस नहर को सुसाइड पॉइंट बना लिया है. लूटपाट करने वाले लोग भी इस नहर का इस्तेमाल करते हैं.आकाश बताते हैं कि पिछले दो तीन सालों में इस नहर में घटनाएं ज्यादा बढ़ी हैं. बुजुर्ग लोग पहले बताते थे कि इस नहर का पानी इतना साफ था कि लोग इसे पीने के लिए भी इस्तेमाल करते थे. अब स्थिति यह है कि यह पानी पीने के लिए तो दूर, सिंचाई के लिए भी ठीक नहीं है. जिन गांवों से होकर यह नहर गुजरती है, वहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी फैलने की बात भी सामने आती रही है. सरकार से मेरी गुजारिश है कि नहर के किनारों पर मजबूत तार की फेंसिंग की जाए, ताकि कोई इसमें छलांग लगाकर अपनी जान न गंवा सके.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports
    Next Article नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित, कचरा संग्रहण होगा बेहतर

    September 26, 2026

    UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

    September 25, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

    September 25, 2026

    ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

    September 25, 2026

    हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान, 30 सितंबर तक करवा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां दाखिल

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

    By अंकित कुमारSeptember 26, 2026

    Nagaland News: नागालैंड में जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत…

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

    September 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.