Stock market closing 29 September 2026: कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 242.65 अंकों फिसलकर 72,529.07 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,684.90 का ऊपरी स्तर और 72,064.40 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 22,753.25 का उच्च स्तर और 22,569.65 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, कोटक बैंक, NTPC, ट्रेंट, इंडिगो, SBIN, BEL, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और HDFC बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 4.39% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, टेक महिंद्रा, TCS, हिंदुस्तान लीवर, ITC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 2.72% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.46%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.99% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.81% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड मंगलवार को शाम 4.40 बजे 0.66% फिसलकर प्रति बैरल 104.6 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर खुला बाजार
स्टॉक मार्केट पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मध्यपूर्व में तनाव का असर बरकरार है। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 138.04 अंकों की गिरावट के साथ 72,633.68 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 47.8 अंक फिसलकर 22,732.45 पर खुला।

