Rohit Sharma on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दो सुपर स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के पूरी दुनिया में चाहने वाले हैं. साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप इन दोनों का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा. इसके बाद दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों साथ खेलते नजर आ रहे हैं. पहले मुकाबले में रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन विराट ने धमाकेदार शतक जमाया. इन दोनों के बीच मैदान पर कमेस्ट्री शानदार है और इसको लेकर पूर्व कप्तान रोहित ने बात की.
रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी को लेकर होने वाली बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि जब वह और विराट एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो दोनों किसी बात पर चर्चा करते हैं. उन्होंने कहा कि बात यही करते हैं कि किस गेंदबाज या गेंद पर हमला करना है. हमें कब सिंगल लेना है और पारी को किस तरह आगे बढ़ाना है. दोनों दिग्गज अपने करियर के आखिरी दौर में भी साझेदारियों के जरिए लगातार रन बना रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. दोनों खिलाड़ी फिलहाल वनडे क्रिकेट में ही नजर आते हैं.
जियोस्टार से बातचीत में रोहित ने विराट के साथ बल्लेबाजी के दौरान होने वाली बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “हम बल्लेबाजी के दौरान यही बात करते हैं कि क्या कर सकते हैं. जब हम साथ खेल रहे होते हैं तो तो चर्चा करते हैं कि किसे अटैक करना है, किससे सिंगल लेना है और क्या करना है.”
रोहित ने सिंगल कम लेने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा, “कभी-कभी मेरे पैर में कुछ होता है तो मैं उससे कहता हूं, ‘भाई, संभलकर रन करना, मुझे कुछ महसूस हो रहा है.’ तो वह उस तरह समझता है। ऐसी बातचीत होती रहती है.”

