Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ Test: यशस्वी जायसवाल ने WTC में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड ! विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा | Cricket

    November 28, 2026

    Bisleri Water: अब बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, पहले गोवा में फेल हुआ था सैंपल, चलेगा दूसरा मुकदमा | National

    November 28, 2026

    2% Extra SOTR Fund for Local Bodies

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Bisleri Water: अब बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, पहले गोवा में फेल हुआ था सैंपल, चलेगा दूसरा मुकदमा | National

      November 28, 2026

      Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

      November 28, 2026

      IMD Weather Update: सर्दी का सितम शुरू, दिल्ली से हिमाचल तक कोहरे का पहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश | National

      November 28, 2026

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बागवानी प्रशिक्षण के लिए बड़ा मौका, उचानी संस्थान में अक्टूबर में 5 दिन की ट्रेनिंग, ऑनलाइन आवेदन शुरू
    हरियाणा

    बागवानी प्रशिक्षण के लिए बड़ा मौका, उचानी संस्थान में अक्टूबर में 5 दिन की ट्रेनिंग, ऑनलाइन आवेदन शुरू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News:  हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) द्वारा अक्टूबर 2026 माह में विभिन्न बागवानी विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा राज्य के सभी जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अभ्यर्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए आते समय अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। योजना के तहत प्रशिक्षार्थियों को बस किराया डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जबकि प्रशिक्षण के दौरान उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में इन विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, वे पुनः उसी विषय के लिए पंजीकरण न करवाएं।

    अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पहला प्रशिक्षण “फल व सब्जियों में प्रसंस्करण परिरक्षण एवं मूल्यवर्धन” पर 5 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जिसकी 40 सीटों के लिए पंजीकरण 28 सितंबर (सुबह 10:00 बजे) से 4 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक खुला रहेगा। दूसरा कार्यक्रम “फल उत्पादन तकनीक” 12 से 16 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए 40 सीटों पर आवेदन 28 सितंबर से 11 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक किए जा सकेंगे। इसी अवधि में 12 से 16 अक्टूबर तक “Nursery Management as per HHN Rules-2026” पर 20 सीटों के लिए प्रशिक्षण होगा, जिसके आवेदन 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक लिए जाएंगे। 

    उन्होंने बताया कि इसके उपरांत, “सब्जियों व फूलों की संरक्षित खेती व पॉली हाउस के रख-रखाव” पर 19 से 23 अक्टूबर तक 40 सीटों के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगा, जिसके लिए पंजीकरण 5 अक्टूबर से 18 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक चालू रहेगा। अंतिम चरण में “खुम्ब उत्पादन एवं तुड़ाई उपरान्त प्रबंधन” पर 26 से 30 अक्टूबर के बीच 40 सीटों हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके आवेदन 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर (सायं 5:00 बजे) तक स्वीकार किए जाएंगे।


    ED Raids in Chandigarh 1200x900

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त, अभ्यर्थी कार्य दिवसों में प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अपने संबंधित जिला उद्यान अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी या उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी (करनाल) में उपस्थित होकर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए मोबाइल नंबर 8570077877 या टोल फ्री नंबर 18001802021 पर संपर्क किया जा सकता है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के लोगों ने BJP की ‘ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा’ को नकारा…
    Next Article अब चीन से होकर जाएंगी यूरोप-अमेरिका की फ्लाइट्स? शिनजियांग एयरस्पेस से उड़ान भरने की तैयारी में भारत | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    2% Extra SOTR Fund for Local Bodies

    November 28, 2026

    हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

    November 28, 2026

    प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

    November 28, 2026

    गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल

    November 28, 2026

    हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

    November 27, 2026

    रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

    November 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IND vs NZ Test: यशस्वी जायसवाल ने WTC में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड ! विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा | Cricket

    By परवेश चौहानNovember 28, 2026

    यशस्वी जायसवाल WTC में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने…

    Bisleri Water: अब बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, पहले गोवा में फेल हुआ था सैंपल, चलेगा दूसरा मुकदमा | National

    November 28, 2026

    2% Extra SOTR Fund for Local Bodies

    November 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.