Close Menu
    What's Hot

    Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

    November 28, 2026

    हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

    November 28, 2026

    CM भगवंत मान ने पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

      November 28, 2026

      IMD Weather Update: सर्दी का सितम शुरू, दिल्ली से हिमाचल तक कोहरे का पहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश | National

      November 28, 2026

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां
    हरियाणा

    हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हांसी: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में शुक्रवार रात बाइक सवार एक नकाबपोश व्यक्ति ने एक घर में घुसकर चार राउंड फायर किए. इनमें से तीन गोलियां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में लगीं, जबकि एक गोली घर के मुख्य गेट पर चलाई गई. वारदात के समय घर में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे. गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. पेटवाड़ कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ का पैतृक गांव है.

    पिता का नाम लेकर आरोपी ने घर के बाहर लगाई आवाज

    पेटवाड़ निवासी उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचा. उसने बाहर से ही उनके पिता धर्मपाल का नाम लेकर आवाज लगाई. उस समय उनके पिता पड़ोस में हुई एक मौत पर शोक व्यक्त करने गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी ने घर के मुख्य गेट पर एक फायर किया और फिर अंदर घुसकर तीन राउंड और फायर किए. इनमें तीन गोलियां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में जा लगीं.

    घर में मौजूद थीं महिलाएं और बच्चे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    उमेश के अनुसार, घटना के समय घर में उनकी पत्नी, बच्चे, भाई-भाभी, उनके बच्चे और मां मौजूद थे. आरोपी ने अपना चेहरा ढका हुआ था. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. उमेश ने बताया कि उनकी नारनौंद अनाज मंडी में आढ़त की दुकान नंबर 10 है. उनके पिता धर्मपाल की उम्र करीब 60 वर्ष है और वे प्रॉपर्टी के कारोबार के साथ आढ़त की दुकान भी संभालते हैं. उनका कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई कहासुनी या विवाद नहीं है.

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

    घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम के बाद सीआईए नारनौंद और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत मान ने पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़
    Next Article Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

    November 28, 2026

    गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल

    November 28, 2026

    हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

    November 27, 2026

    रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

    November 27, 2026

    अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

    November 27, 2026

    चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इस तारीख को निकलेगा ड्रॉ

    November 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

    By अंकित कुमारNovember 28, 2026

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला में SUV खाई में गिरने से एक ही…

    हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

    November 28, 2026

    CM भगवंत मान ने पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़

    November 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.