Close Menu
    What's Hot

    पंजाब की मंडियों में धान की आवक बढ़ी; कल से शुरू होगी…

    September 30, 2026

    Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

    September 30, 2026

    PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

      September 30, 2026

      Asaram News: गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, पत्नी की तबीयत का दिया था हवाला | National

      September 30, 2026

      अंबानी परिवार के करीबी धनराज नथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट, 4 घंटे के मंथन के बाद फाइनल हुआ नाम

      September 30, 2026

      देशभर में मौसम का मिलाजुला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप, दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ

      September 30, 2026

      भारत का दुश्मन आतंकी मूसा ढेर, जानें कौन था यह हैवान और घाटी में कैसे बना सेना के लिए सिरदर्द

      September 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»नीला फूल, गन्ने का रस…बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम, ज्योतिषाचार्य ने बताई ट्रिक
    हरियाणा

    नीला फूल, गन्ने का रस…बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम, ज्योतिषाचार्य ने बताई ट्रिक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. अक्सर माता-पिता बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं. हर अभिभावक चाहता है कि उसका बच्चा पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करे, उसकी बुद्धि तेज हो और वह भविष्य में अपने करियर में सफलता हासिल करें. कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता. ऐसे में कुछ अभिभावक ज्योतिष और धार्मिक उपायों का भी सहारा लेते हैं. इस बारे में अंबाला शहर के लाल किताब ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव लोकल 18 से बताते हैं कि बच्चे के व्यक्तित्व और उनके विकास में घर के माहौल और माता-पिता के संस्कारों की भी महती भूमिका होती है. अगर बच्चे को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं और उसे धार्मिक व सकारात्मक वातावरण मिले तो उसके व्यक्तित्व पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ सकता है. कुमार गौरव के मुताबिक, ज्योतिष में बच्चे के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. कुछ मामलों में राहु, केतु, शनि या अन्य ग्रहों की महादशा अथवा प्रतिकूल प्रभाव होने की स्थिति में बच्चे के व्यवहार और पढ़ाई पर असर पड़ने की मान्यता है.

    बुधवार ही क्यों

    कुमार गौरव कहते हैं कि अगर किसी बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए तांबे का सिक्का धारण कराया जा सकता है. तांबे के सिक्के को बुधवार के दिन गंगा जल में डुबोकर बच्चे के गले में पहनाया जाता है. इससे बुध और सूर्य से जुड़े सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होने की मान्यता है. बच्चों की एकाग्रता और बुद्धि के लिए भगवान गणेश की पूजा का भी उपाय है. बच्चे भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं. गन्ने का रस बिना नींबू और नमक के भगवान गणेश को अर्पित करने की भी धार्मिक मान्यता है. इसके बाद बच्चे को भगवान गणेश के सामने अपनी पढ़ाई और एकाग्रता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

    तुरंत काम करेगी ये ट्रिक

    कुमार गौरव के अनुसार, बच्चों के लिए मां सरस्वती की पूजा भी की जा सकती है, क्योंकि उन्हें विद्या और ज्ञान की देवी माना जाता है. मां सरस्वती की पूजा के दौरान नीले फूल अर्पित करने का भी उपाय किया जा सकता है. इससे बच्चों को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है और पढ़ाई के प्रति उनका रुझान बढ़ सकता है. हालांकि, बच्चों की पढ़ाई में रुचि केवल ज्योतिषीय उपायों पर निर्भर नहीं करती. पढ़ाई के लिए घर का सकारात्मक माहौल, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, माता-पिता का सहयोग और बच्चे की रुचि को समझना भी जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर LG का बड़ा एक्शन, सभी महिला कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक | Delhi
    Next Article PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    घर पर TV नहीं, BPL का राशन लेने गई मां और बेटी के गोल्ड जीतने की खबर, शूटिंग स्टार नीरू ढांडा के संघर्ष की कहानी

    September 30, 2026

    हरियाणाः कालका-शिमला हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, 45 हजार का काटा चालान, बाइक-स्कूटी जब्त

    September 30, 2026

    हिसार में 2,500 की रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार, विधुर पेंशन के नाम पर मांगे थे पैसे

    September 30, 2026

    Asian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

    September 30, 2026

    बागवानी प्रशिक्षण के लिए बड़ा मौका, उचानी संस्थान में अक्टूबर में 5 दिन की ट्रेनिंग, ऑनलाइन आवेदन शुरू

    September 30, 2026

    गर्लफ्रेंड को हर महीने 10 लाख, करोड़ों का घर, डांसर के प्यार में अधिकारी ने डुबा दी बैंक

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब की मंडियों में धान की आवक बढ़ी; कल से शुरू होगी…

    By श्वेता चौहानSeptember 30, 2026

    Punjab News: पंजाब में धान का सीज़न शुरू होने के साथ ही मंडियों (अनाज बाज़ार)…

    Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

    September 30, 2026

    PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

    September 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.