Close Menu
    What's Hot

    6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी

    April 17, 2026

    चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा इजरायल : गिदोन

    April 17, 2026

    अलग-अलग स्थानों से लाखों की चोरी,नहर हैड कार्यालय से रिकार्ड व सामान चोरी

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा इजरायल : गिदोन

      April 17, 2026

      अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

      April 16, 2026

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»आज नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा,इन विधायकों की खुल सकती है लॉटरी
    Breaking News

    आज नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा,इन विधायकों की खुल सकती है लॉटरी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का आज पहला विस्तार होने जा रहा है. इस विस्तार में महागठबंधन के विभिन्न घटकों से करीब 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा. यह शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा. इसमें आमंत्रित किए गए लोगों में राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं. 

    आज पटना में होगा पहला मंत्रिमंडल विस्तार

    सूत्रों के मुताबिक बिहार मंत्रिमंडल के इस विस्तार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री शामिल हो सकते हैं. मंगलवार को इन मंत्रियों के शामिल होने के बाद भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बाकी रिक्त स्थानों को भरे जाने का भी रास्ता साफ हो जाएगा. महागठबंधन में हुए सैद्धांतिक समझौते के तहत बिहार विधानसभा में सबसे ज्यादा विधायक रखने वाली RJD को सबसे ज्यादा मंत्रीपद मिलेंगे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU दूसरे नंबर पर होगी. 

    कांग्रेस से 2 विधायक बनेंगे मंत्री

    कांग्रेस के राज्य प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि उनकी पार्टी को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिनमें से दो को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए अफाक आलम (मुसलमान) और मुरारी गौतम (दलित) का चयन किया गया है. इससे पहले राजेश राम के अलावा पार्टी के सबसे मुखर विधायकों में से एक शकील अहमद खान का नाम भी चर्चा में था. 

    तेज प्रताप यादव के भी मंत्री बनने का रास्ता साफ

    RJD खेमे से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना भी तय है. पार्टी के मूल आधार माने जाने वाले यादव जाति के कई लोगों को मंत्रीपद दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. RJD से जिन अन्य लोगों के नाम चर्चा में हैं, उनमें राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता और युवा विधायक सुधाकर सिंह शामिल हैं. सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और तेजस्वी यादव का सम्मान करते हैं. 

    JDU के पुराने मंत्री बहाल रह सकते हैं

    JDU की ओर से विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और लेसी सिंह समेत पिछली राजग सरकार में शामिल रहे अपने अधिकांश मंत्रियों को बनाए रखे जाने की संभावना है. हालांकि पार्टी की ओर से ऐसे कुछ नामों को मंत्री पद से हटाया जा सकता है, जिन्हें बीजेपी और JDU के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह का करीबी माना जाता है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष सुमन के भी मंत्री के रूप में वापसी की संभावना है. उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा स्थापित पार्टी के चार विधायक हैं. उन्होंने नीतीश कुमार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए राजग छोड़ दिया था. 

    अकेले निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह जिनके दिवंगत पिता नरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के पुराने सहयोगी रहे थे, पिछली सरकार में मंत्री बनाए गए थे. उनके भी आज शपथ लेने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकड़ी मेहनत कर हम बने भाग्य विधाता.15 अगस्त की पूर्व संध्या पर वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संदेश
    Next Article डर- डर कर जी रहे बड़ी कंपनियों के कर्मचारी, कभी भी जा सकती है नौकरी, मिला ये फरमान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा इजरायल : गिदोन

    April 17, 2026

    अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    April 16, 2026

    West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

    April 16, 2026

    अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

    April 16, 2026

    महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

    April 16, 2026

    कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी

    By परवेश चौहानApril 17, 2026

    India GDP Growth Rate : 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी…

    चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा इजरायल : गिदोन

    April 17, 2026

    अलग-अलग स्थानों से लाखों की चोरी,नहर हैड कार्यालय से रिकार्ड व सामान चोरी

    April 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.