नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (11 अक्टूबर) को चेन्नई मेट्रो रेल के फेज़-2 नेटवर्क के पहले हिस्से का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो में सफर करने की योजना था. यह राज्य की एक महत्वपूर्ण शहरी परिवहन परियोजना की शुरुआत का प्रतीक है. पहले चरण में 15 किलोमीटर लंबे पूनमल्ली से वडापलानी तक के कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं शुरू हुई. उद्घाटन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय पूनमल्ली से पोरुर बाईपास तक सफर करेंगे.
मेट्रो को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम 11.30 बजे के करीब रखा गया था. इसके बाद मेट्रो फेज़-2 सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन दोपहर करीब 2 बजे आईआईटी मद्रास में किया जाएगा. पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर पर आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, शाम करीब 4 बजे से शुरू होंगी.
CM Joseph Vijay & PM Modi At PORUR Metro Station ! https://t.co/iwmke36Oip
— Prakash Vijay (@PrakazVijay_Of) October 11, 2026
शुरुआत में नए कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होंगी. इसकी तुलना में फेज़-1 नेटवर्क पर मेट्रो सेवाएं सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक चलती हैं. चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) शुरुआत में पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर पर 15 ट्रेनें चलाएगा. व्यस्त समय में यात्रियों को हर 10 मिनट में मेट्रो मिलेगी, जबकि गैर-व्यस्त समय में ट्रेनों के बीच 15 मिनट का अंतराल रहेगा.
पीक ऑवर: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक.
नॉन-पीक ऑवर: सुबह 7 बजे से 8 बजे तक, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 8 बजे से 9 बजे तक।
सीमित समय-सारिणी का उद्देश्य पोरुर जंक्शन से वडापलानी के बीच स्थित छह स्टेशनों पर निर्माण कार्य को सुविधाजनक बनाना है. इन स्टेशनों में अलपक्कम, करमबक्कम, वलसरवक्कम, अलवार्तिरुनगर, सालिग्रामम वेयरहाउस और सालिग्रामम शामिल हैं. इन स्टेशनों पर सिविल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ने की उम्मीद है.
चेन्नई मेट्रो फेज़-2 परियोजना: अब तक की समयरेखा
118.9 किलोमीटर लंबे फेज़-2 नेटवर्क पर काम करीब छह साल पहले शुरू हुआ था.
जनवरी 2019: तमिलनाडु सरकार ने परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी.
नवंबर 2020: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परियोजना की आधारशिला रखी.
जुलाई 2021: आर्कोट रोड पर एलिवेटेड पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर के लिए पाइलिंग का काम शुरू हुआ.
अक्टूबर 2024: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चेन्नई मेट्रो फेज़-2 परियोजना को मंजूरी दी। इसी महीने पहली ड्राइवरलेस ट्रेन पूनमल्ली डिपो पहुंची.
मार्च 2025: CMRL ने पूनमल्ली से पोरुर के बीच वायडक्ट का निर्माण पूरा किया.
अप्रैल 2025: इस कॉरिडोर पर ट्रायल रन शुरू हुए.
दिसंबर 2025: रेलवे बोर्ड ने परिचालन के लिए सिग्नलिंग प्रणाली को मंजूरी दी.
जनवरी 2026: पोरुर जंक्शन से वडापलानी तक ट्रायल रन किया गया.
फरवरी 2026: रेल सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety) ने पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का निरीक्षण किया और सशर्त मंजूरी दी.
मई 2026: इस कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन के लिए अंतिम अनुमति प्रदान की गई.

