Rahul petition in SC: विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव सहित कुल 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता बने हैं। याचिका में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट तक निकाला मार्च
इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए।
BREAKING: Leader of Opposition Rahul Gandhi, files petition before the #SupremeCourt over alleged large-scale voter deletions and irregularities in the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls.
The Opposition has demanded a halt to SIR and the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar over alleged ‘vote chori’.
@RahulGandhi
— Bar and Bench (@barandbench) October 12, 2026
राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। इससे पहले, रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था, लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।
हिरासत और हिंसा के आरोप
गौरतलब है कि रविवार को ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किए जाने की घोषणा की थी। यह प्रदर्शन दिल्ली में शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शनों के एक दिन बाद हुआ। पिछले प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने और भारी सुरक्षा व्यवस्था की खबरें सामने आई थीं।

