नई दिल्ली (Schools Closed Tomorrow). राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR के इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए हर दिन स्कूल की छुट्टी का स्टेटस चेक करना जरूरी हो गया है. आज सुबह एक तरफ तेज बारिश बारिश हो रही थी तो दूसरी तरफ सड़कों पर भारी ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े पहरे की खबरें आ रही थीं. ऐसे में सबके मन में सवाल उठना लाजिमी है कि कल यानी 13 अक्टूबर को स्कूल खुलेगा या बंद रहेगा? जलभराव और प्रदर्शन के बीच छोटे बच्चों को स्कूल भेजना चुनौती से कम नहीं होता.
क्या कल 13 अक्टूबर को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे?
दिल्ली सरकार या प्रशासन की तरफ से फिलहाल स्कूल बंद होने का कोई ऐलान नहीं किया गया है. सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश और जलभराव के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट की तरफ होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन और मार्च के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जरूर प्रभावित हुआ है. लेकिन कल, 13 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. केवल बारिश या प्रोटेस्ट को देखकर छुट्टी का अनुमान न लगाएं. हालांकि स्कूल लोकल हालात के आधार पर छुट्टी का फैसला ले सकते हैं.
दिल्ली में ट्रैफिक पर पड़ा प्रोटेस्ट का असर
- धौला कुआं फ्लाई ओवर, मंडी हाउस, झंडेवाला, पंचकुइयां रोड, लोधी रोड, भीकाजी कामा पैलेस, मोती बाग, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, रेल भवन, आरएमएल अस्पताल और जंतर-मंतर रोड जैसे मुख्य मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है.
- पेरेंट्स को सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी जाती है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कोई परेशानी न हो.
स्कूल की गाइडलाइंस का रखें ध्यान
जिला प्रशासन की तरफ से सामूहिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है. इसलिए अंतिम फैसला स्कूलों पर निर्भर करता है. अगर इलाके में जलभराव बहुत ज्यादा है या स्कूल के आस-पास का रास्ता बाधित है तो स्कूल मैनेजमेंट अपने लेवल पर ऑनलाइन क्लास या छुट्टी का फैसला ले सकता है. स्कूल के WhatsApp ग्रुप, SMS अलर्ट या स्कूल की वेबसाइट जरूर चेक कर लें. कई बार स्कूल लोकल हालात को देखते हुए सुबह-सुबह तुरंत मेसेज भेजकर निर्देश जारी करते हैं.
अगर मौसम या ट्रैफिक की स्थिति ज्यादा खराब लगे तो बिना रिस्क उठाए स्कूल प्रशासन से संपर्क करना ही समझदारी होगी.