नई दिल्ली. दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को एक बार फिर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल का दर्जा खत्म किए जाने के एक दिन बाद दोनों विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे. मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो साझा किया.
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जंतर मंतर को विरोध प्रदर्शन करने वाली जगहों की लिस्ट से हटाने का फैसला सामने आया था. सुबह जब सीजेपी के नेता वहां पहुंचे तो उनको पुलिस की तरफ से डिटेन कर लिया गया. आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली आते ही सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था. अगले दिन मेजिस्ट्रेट के सामने पेशी होने के बाद उनको रिहा किया गया.
JANTAR MANTAR HAS BEEN RECLAIMED!
WE HAVE ENTERED JANTAR MANTAR AND NOW WE ARE BEING DETAINED!
But this is a message to all of us young gen! We can do it! Gyanu, you’re done bro!
@Cockroachisback https://t.co/swDB6K8kW5
— Saurav Das (@SauravDassss) October 13, 2026
मंगलवार का जो वीडियो अभिजीत ने जारी किया इसमें CJP के कुछ कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर गेट पार करते हुए जंतर-मंतर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए. पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक टकराव हुआ.
Cockroaches with the Tiranga sneaked into Jantar Mantar early this morning before they were picked up by Delhi Police.
@AshutoshRanka, @SauravDassss, @AjinkyaCJP along with other team members have been detained.
You cannot denotify the resistance, @narendramodi https://t.co/x7B40akCVO
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
CJP ने इसे लेकर बयान जारी किया उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर में पहुंचकर प्रदर्शन स्थल को दोबारा हासिल करने की कोशिश की. सौरव दास ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, वह कुछ लोगों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे. वहां पहुंचते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
CJP जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल से हटाने के फैसले का विरोध कर रही है. पार्टी के को फाउंडर सौरव दास ने सोमवार को सरकार के इस कदम का विरोध किया था. साफ तौर पर कहा था इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. अभिजीत दिपके ने कहा कि जंतर-मंतर का दर्जा खत्म करने से विरोध-प्रदर्शन बंद नहीं होंगे. दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्टूबर को जारी स्थायी आदेश के तहत जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया. इसके विकल्प के तौर पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को चुना गया है.

