Stock market opening 13 October 2026: कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 27.05 अंक उछलकर 71,951.73 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी महज 0.8 अंक की तेजी के साथ 22,364.15 पर खुला।
सुबह 11.25 बजे सेंसेक्स 392.08 अंकों की तेजी के साथ 72,318.37 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 128.60 अंक उछलकर 22,491.95 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, ITC, एलएंडटी, ICICI बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और BEL के शेयर में तेजी देखी जा रही है। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 5.91% की तेजी देखी जा रही है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, सन फार्मा, कोटक बैंक, रिलायंस, पावरग्रिड, इंडिगो, NTPC और मारुति के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। मारुति के शेयर में सबसे ज्यादा 1.44% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.41% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.86% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
ब्रेंट क्रूड सुबह 11.33 बजे 0.93% की गिरावट के साथ 105.7 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और IT, बैंकिंग के शेयरों में गिरावट से कारोबारी सत्र के पहले दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 547.65 अंक लुढ़ककर 71,924.68 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 157.10 अंकों की गिरावट के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ। बीएसई पर सात कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

